अगर साहा से बेहतर ओपनर आपकी टीम में नहीं है तो आप मुसीबत में हो- मार्क बूचर
नई दिल्लीः आईपीएल में अक्सर एक सीजन में कोई टीम बहुत ही घटिया दर्जे का प्रदर्शन करती है। इस बार यह सनराइजर्स हैदराबाद है जिसने हर मैच में अपने फैंस को शर्मशार करने वाला प्रदर्शन किया है। डेविड वार्नर और केन विलियमसन जैसे लोकप्रिय विदेशी सितारों वाली इस टीम के पास राशिद खान जैसा दुनिया का टॉप लेग स्पिनर हैं लेकिन जीत फिर भी दूर है। दिक्कत ओपनिंग स्लॉट पर ज्यादा है जहां पर डेविड वार्नर का साथ रिद्धिमान देते हुए नजर आए थे और एसआरच को वह मुकाबला डीसी के हाथों गंवाना पड़ा था।
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर मार्क बूचर साहा को ओपनिंग कराने के फैसले से खुश नहीं हैं। साहा वैसे भी बहुत अच्छे बल्लेबाज कभी नहीं रहे हैं और इस सीजन में उन्होंने अब तक 7,1 और 18 का स्कोर किया है। बूचर ने साहा की विकेटकीपिंग की तारीफ की है लेकिन उनके ओपनिंग टीम के लिए किसी काम नहीं आ रही है। साहा के साथ दिक्कत यही है कि वे आला विकेटकीपिंग के नाम पर टीम में अक्सर खेलते हैं। आजकल जमाना बैटिंग करने वाले कीपर्स का है।
बूचर ने एक वेबसाइट पर बात करते हुए कहा कि अगर आपकी टीम में साहा को देने के लिए बेस्ट रोल ओपनिंग बल्लेबाज का है तो आपकी टीम मुसीबत में है।
बूचर ने इसके साथ ही पंजाब किंग्स की टीम पर भी तंज कसा और कहा कि केवल नाम बदलने से किस्मत नहीं बदल जाती है। आपको कुछ और भी करना होगा। बूचर ने कहा है कि पंजाब किंग्स की टीम को जीते हुए मैच हारने में महारथ हासिल हो चुकी है।
वे कहते हैं, "केएल राहुल रन बना रहे हैं, उन्होंने सीपीएल से कुछ शानदार साइनिंग की हैं। लेकिन पंजाब किंग्स को केवल नाम बदलने से ज्यादा कुछ करके दिखाना होगा।"
सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स दोनों के मुकाबले आज यानी 25 सितंबर को हैं। यूएई लेग के पहले डबल हेडर के दौरान ये टीमें दूसरे मैच में एक दूसरे के आमने सामने होंगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
