Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG: इस वजह से काला आर्मबैंड बांधकर खेल रही है इंग्लैंड क्रिकेट टीम

India vs England 2021 नई दिल्लीः इंग्लैंड की टीम ने चेन्नई टेस्ट के दौरान अपनी बाहों पर काली पट्टी बांध रखी है। यह उनके वॉर वेटरन कैप्टन सर टॉम मूर के संबंध में हैं, जिनकी इस सप्ताह की शुरुआत में 100 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई थी।

कैप्टन टॉम मूर का मंगलवार को निधन हो गया। उनके निधन की खबर उनके ट्विटर अकाउंट पर घोषित की गई।

कैप्टन मूर का इंग्लैंड पर काफी प्रभाव था और इंग्लिश क्रिकेट बिरादरी इस दौरान पूरी तरह से भावुक हो गई थी। इस संबंध में बात करते हुए जो रूट ने एक वीडियो में कहा था- " यह वास्तव में दुखद समाचार है, पिछले साल की शुरुआत में उनसे बात करने का मौका मिला। मुझे यकीन है कि उनके परिवार को उनकी दी गई विरासत पर बेहद गर्व होगा। किसी ने मुश्किलों में भी देश को मुस्कुराने का मौका दिया।"

उन्होंने कहा, "उन्होंने जीवन भर क्रिकेट के खेल के बारे में बहुत प्यार से बात की। पूरे क्रिकेट समुदाय की और से वह हमेशा याद किए जाएंगे।"

कैप्टन मूर ब्रिटिश विश्व युद्ध II के दिग्गज थे और उन्होंने नेशनल हेल्थ सर्विस के लिए 1 हजार ब्रिटिश पाउंड जुटाने का लक्ष्य सेट किया था लेकिन यह 30 मिलियन ब्रिटिश पाउंड तक जुटाया गया और इस तरह से कैप्टन मूर ने दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिए और उनको उन्हें क्वीन एलिजाबेथ से नाइटहुड भी प्राप्त हुआ।

बात अब क्रिकेट की करें तो चेन्नई में पहला मैच शुरू हो चुका है और इंग्लैंड के ओपनर सिबली और बर्नस ने अपनी टीम को ठोस शुरुआती दी है। चार मैचों की श्रृंखला के पहले टेस्ट में कोरोनोवायरस महामारी के कारण 11 महीने से अधिक के अंतराल के बाद भारत में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी हुई है। रूट अपने देश के लिए अपना 100 वां टेस्ट खेल रहे हैं जबकि जोस बटलर अपना 50 वां टेस्ट खेल रहे हैं।
भारत के कप्तान विराट कोहली पिता बनने के बाद अपने पहले टेस्ट में खेल रहे हैं।

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए चुना है।

Story first published: Friday, February 5, 2021, 11:02 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+