जब आईपीएल की नीलामी से पहले खुद को टीम में लेने के लिए प्रीति जिंटा से गिड़गिड़ाए एस श्रीसंत
IPL 2021: आईपीएल की नीलामी में इस बार कई खिलाड़ी रिकॉर्ड कीमत पर बिके। आईपीएल की फ्रेंचाइजी ने अलग-अलग खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई और कई कुछ खिलाड़ी अनुमान से कहीं अधिक दाम में बिके लेकिन कई ऐसे खिलाड़ी भी रहे जिनके हाथ निराशा लगी। लेकिन इस नीलामी में एक खिलाड़ी ऐसा भी था जिसे नीलामी में शामिल नहीं किया गया था बावजूद इसके वह काफी चर्चा में रहा और उसका नाम है एस श्रीसंत। दरअसल श्रीसंत ने नीलामी से पहले पंजाब किंग्स की सह मालकिन प्रीति जिंटा से उन्हें खरीदने की गुहार लगाई थी।
दरअसल 18 फरवरी को नीलामी से पहले प्रीति जिंटा ने एक ट्वीट किया था, जिसमे उन्होंने पंजाब के फैंस से पूछा था कि आप किन खिलाड़ियों को अपनी टीम में देखना चाहते हैं, आप अपने सुझाव दे सकते हैं, मैं सुन रही हूं। प्रीति के इस ट्वीट पर श्रीसंत ने ट्वीट करके खुद को खरीदने के लिए प्रीति से गुहार लगाई थी। लेकिन बावजूद इसके प्रीति जिंटा ने श्रीसंत को नहीं खरीदा। श्रीसंत ने प्रीति के ट्वीट पर कमेंट करके लिखा था मैं नीलामी में नहीं हूं, लेकिन आप चाहे तो फिर भी मुझे खरीद सकती हैं। एक साथ तीन ट्वीट करके करके श्रीसंत ने कहा कि मैं पंजाब किंग्स की टीम का हिस्सा बन सकता हूं और आखिर में उन्होंने लिखा भविष्य के लिए आपको मेरी शुभकामनाएं, भगवान हम सभी को अपना आशीर्वाद दे।
जिस तरह से श्रीसंत ने प्रीति जिंटा से खुद को खरीदे जाने की गुहार लगाई, उसके बाद लोग श्रीसंत को ट्रोल कर रहे हैं। बता दें कि श्रीसंत ने आईपीएल में अपना सफर 2008 में शुरू किया था और किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का वो दो साल तक हिस्सा रहे थे। 2008 में सोहेल तनवीर के बाद सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज श्रीसंत थे। लेकिन बाद में उनका सफर फिक्सिंग में आने की वजह से खत्म हो गया था। बीसीसीआई ने उनपर प्रतिबंध लगा दिया था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

