सूर्य शेखर अकेले चोटी पर
नयी दिल्ली 18 जनवरी.वार्ता. राष्ट्रीय चैम्पियन सूर्य शेखर गांगुली छठे पाश्र्वनाथ अंतर्राष्ट्रीय शतरंज टूर्नामेंट के आठवें राउंड में आज यहां उज्बेकिस्तान के मरात ुमाएव को हराने के साथ ही अकेले चोटी पर कायम हो गए
ग्रैंडमास्टर गांगुली के 7.5 अंक हैं 1 वह ुमाएव और अभिजित गुप्ता से आधा अंक आगे हैं 1 इन तीनों के पीछे श्रीरामा और जी बी प्रकाश समेत नौ खिलाडियों के 6.5 अंक हैं 1 गांगुली ने काले मोहरों से खेलते हुए ुमाएव की सिसिलियन रोसोलिमो शुआत का करारा जवाब दिया 1 एक बार मजबूत स्थिति में पहुंचने के बाद उन्होंने बिना कोई गलती किए अपने प्रतिद्वंद्वी को मात दे दी 1 अभिजित ने स्पेन के ग्रैंडमास्टर एलिजबार उबिलावा को पराजित किया 1 प्रकाश को पिछले राउंड में गांगुली के खिलाफ पराजय का मुंह देखना पडा था 1 लेकिन आठवें राउंड में उन्होंने उज्बेकिस्तान के ग्रैंडमास्टर सफीन सुकरात को धूल चटा दी 1 इस बीच एशियाई और राष्ट्रीय महिला चैम्पियन तानिया सचदेव को रूस के ग्रैंडमास्टर इगोर कुनोसोव के खिलाफ पराजय से रूबरू होना पडा1 पार्थिव मनोरंजन 2239 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications