CSK से मिली हार पर कोहली बोले- एक शख्स ने हमें पूरी तरह से हरा दिया
मुंबई। राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को आईपीएल सीजन-14 के 19वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 69 रनों से करारी हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी की यह सीजन में पहली हार रही है, जबकि सीएसके ने लगातार चाैथा मैच जीतते हुए अंक तालिका में बेहतरीन रन रेट के आधार पर पहले स्थान पर कब्जा किया। आरसीबी इस मैच में किसी भी समय मजबूत नहीं दिखी। वहीं आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने हार मिलने पर बयान देते हुए कहा कि उन्हें एक शख्स ने पूरी तरह से मैच से बाहर किया।

जडेजा का हुनर देखने लायक था
कोहली ने कहा, ''आपको इसे सही तरीके से देखना होगा। मुझे लगता है कि यह हमारे पक्ष की सकारात्मक प्रतिक्रिया है। हमारी शुरुआत काफी अच्छी रही। लेकिन एक आदमी ने हमें पूरी तरह से हरा दिया। आज उनका हुनर सबके लिए देखने के लायक था। उन्होंने (हर्षल) अच्छी गेंदबाजी की और हम उनका समर्थन करना जारी रखेंगे। सेट बल्लेबाजों को हमने जल्दी आउट किया लेकिन जडेजा मैच को दूर ले गए। हमें नुकसान को सही तरीके से देखने की जरूरत है।''

उनका प्रदर्शन देख खुश हूं
उन्होंने आगे कहा, ''मैं देवदत्त के साथ पारी की शुरुआत कर रहा हूं। हम अपनी बल्लेबाजी की गहराई को परखते रहेंगे। बल्लेबाजी पक्ष के रूप में हम आश्वस्त हैं। हम कुछ बिंदुओं पर भूमिकाएं बदलने जा रहे हैं। उनकी (जडेजा) क्षमता हर किसी को देखने के लिए रही है। मैं उसे बल्ले, गेंद और मैदान पर प्रदर्शन करते हुए देखकर बहुत खुश हूं। दो महीने के बाद, वह भारत के लिए वापस खेलेंगे और हमेशा यह अच्छा रहेगा कि आप अपने प्रमुख ऑलराउंडर को बल्ले से रन बरसाते देखें। जब वह अच्छा खेलता है और आत्मविश्वास से भरा होता है, तो यह कई अवसरों को समाप्त कर देता है।''

जडेजा ने खेली धमाकेदार पारी
बता दें कि सीएसके ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 विकेट खोकर 191 रन बनाए। सीएसके एक समय 160 तक रुकता दिख रहा था, लेकिन रविंद्र जडेजा की शानदार बैटिंग ने सबको हैरान कर दिया। जडेजा ने पारी के अंतिम ओवर में हर्षल पटेल को 36 रन ठोक दिए। इस दाैरान उन्होंने लगातार 4 छक्के भी लगाए। हर्षल ने एक नो बाॅल भी फेंकी। ऐसे में उनके ओवर में 37 रन आए। वहीं जडेजा ने 28 गेंदों में नाबाद 62 रन ठोके, जिसमें 4 चाैके तो 5 छक्के शामिल रहे। जवाब में उतरी आरसीबी की टीम को अच्छी शुरूआत मिली, लेकिन विराट कोहली(8) के पवेलियन लाैटने के बाद टीम के लगातार विकेट गिरते गए। आरसीबी 9 विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी तथा सीएसके ने 69 रन से मैच अपने नाम कर लिया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
