KKR के इस गेंदबाज के मुरीद हुए मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर
नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में वरुण चक्रवर्ती ने जिस तरह से प्रदर्शन किया है उससे मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी काफी प्रभावित हैं। वरुण को ऑस्ट्रेलिया के दौरे के लिए टी-20 की टीम इंडिया का हिस्सा बनाया गया है। बीसीसीआई की ओर से सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के दौरे के लिए टेस्ट, वनडे और टी-20 टीम का ऐलान किया गया, जिसमे वरुण चक्रवर्ती को टी-20 टीम में शामिल किया गया है। वरुण चक्रवर्ती की तारीफ करते हुए सचिन तेंदुलकर ने कहा कि वरुण आईपीएल के इस सीजन में लगातार अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। बहुत ही कम मैचों में उन्होंने अधिक रन खर्च किए हैं।
सचिन तेंदुलकर ने कहा कि हर कोई यह देख रहा है कि सुनील नरेन कैसी गेंदबाजी करेंगे, लिहाजा जब नरेन गेंदबाजी करते हैं तो दूसरे छोर से गेंदबाजी कर रहे अन्य गेंदबाजों के लिए मुश्किल बढ़ जाती है क्योंकि बल्लेबाज दूसरे छोर के गेंदबाज को निशाना बनाता है। बता दें कि वरुण चक्रवर्ती केकेआर की टीम का हिस्सा हैं। आईपीएल के इस सीज में वह 12 विकेट अबतक ले चुके हैं और अपनी टीम की ओर से सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। आईपीएल के इस सीजन में वह पहले गेंदबाज हैं जिन्होंने एक मैच में पांच विकेट झटके हैं। घरेलू क्रिकेट में वरुण तमिलनाडु की टीम से खेलते हैं।
वरुण की तारीफ करते हुए सचिन ने कहा कि अलग-अलग तरह की गेंद डालने में वरुण काफी सफल गेंदबाज रहे हैं, मैं उनके अंदर जो आत्मविश्वास देख रहा हूं, वह बेहतरीन बाल को घुमाने की क्षमता रखते हैं, गुगली डाल सकते हैं। वरुण का प्रदर्शन लगातार अच्छा रहा है और मैं उनके प्रदर्शन से काफी प्रभावित हूं। उन्होंने दबाव में काफी अच्छी गेंदबाजी की है और ऐसे हालात में वह दबाव में नहीं आते हैं। वह काफी संतुलित और आत्मविश्वास से लबरेज दिखते हैं। तेंदुलकर ने कहा कि अगर गेंदबाज अपनी क्षमता पर भरोसा करता है और अपनी गेंदबाजी को लेकर उसके भीतर स्पष्टता है तो 30-40 फीसदी जंग पहले ही वह जीत लेता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
