Viral Video: जहीर खान की रिसेप्शन पार्टी में पहुंचे विराट-अनुष्का, लूटी महफिल, जमकर लगाए ठुमके

मुंबई। टीम इंडिया के पूर्व स्टार गेंदबाज जहीर खान और फिल्म अभिनेत्री सागरिका घाटगे अब 7 जन्मों के बंधन में बंध चुके हैं, कोर्ट मैरज करने के बाद दोनों सितारों ने मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन रखा, जिसमें बॉलीवुड और खेल जगत की मशहूर हस्तियां शामिल हुईं, वैसे तो ये महफिल जहीर और सागरिका की थी लेकिन इस महफिल को लूट ले गए, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और उनकी प्रेमिका और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, जिन्होंने जमकर इस पार्टी में फिल्मी गानों पर ठुमके लगाए। कहना गलत ना होगा कि दोनों हद से ज्यादा खूबसूरत लग रहे थे, जहां अनु्ष्का ने परंपरागत लहंगा-चोली पहन रखी थी, वहीं दूसरी ओर कोहली ग्रे कलर के डैशिंग सूट में थे। दोनों के डांस का वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर सुर्खियां बटोर रहा है। दोनों सबकुछ भूलकर जमकर डांस कर रहे हैं, दोनों के साथ जहीर खान और सागरिका भी हैं, लेकिन कैमरा विराट और अनुष्का पर ही केंद्रित है। दोनों सितारे सुपरहिट फिल्म 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' का गाना साडी गली.. पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं।
इस ग्रैंड पार्टी में सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, विरेंद्र सहवाग, सानिया मिर्जा, आशीष नेहरा, युवराज सिंह, हरभजन सिंह, अजीत अगरकर, सुष्मिता सेन, अरशद वारसी, काक बिना, चित्राशी रावत जैसी कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की। गौरतलब है कि 23 नवंबर को जहीर-सागरिका दोनों ने कोर्ट मैरिज की क्योंकि दोनों धर्म की दीवारों में पड़ने वाले नहीं थे। इन दोनों ने मैरज के बाद दो पार्टियां की, पहली पार्टी शादी वाले दिन ही हुई थी और दूसरी मुंबई की रिसेप्शन पार्टी। ग्रैंड रिसेप्शन सोमवार रात मुंबई में होटल ताज महल पैलेस में हुआ।
A post shared by Sufinsta (@imstrongkohli) on
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
