जानें क्यों T20 विश्वकप 2021 की भारतीय जर्सी में जड़े हैं तीन सितारे, एमएस धोनी से है गहरा कनेक्शन
नई दिल्ली। आईसीसी की ओर से 5 साल में पहली बार आयोजित किये जा रहे टी20 विश्वकप 2021 का 7वां संस्करण शुरू होने में बस कुछ ही दिन बाकी रह गये हैं, जिसकी तैयारियों में दुनिया भर की टीमें जुटी हुई हैं। जहां 17 अक्टूबर से शुरू होने वाले इस मल्टी-नेशन टूर्नामेंट को लेकर टीमें अपनी प्लेइंग 15 में बदलाव कर रही हैं तो वहीं पर क्रिकेट बोर्ड अपनी टीमों की आधिकारिक जर्सी भी रिलीज कर रहे हैं। इस बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर बिलियन चियर्स जर्सी रिलीज की है जो कि भारत दौरे पर पहुंचने वाली न्यूजीलैंड टीम के खिलाफ होने वाली द्विपक्षीय सीरीज के दौरान पहनी जायेगी।
और पढ़ें: T20 World Cup 2021 के लिये BCCI ने हार्दिक पांड्या को नहीं किया बाहर, फाइनल टीम में हुए यह बदलाव
इस ऑफिशियल जर्सी को लेकर फैन्स इसे टी20 विश्वकप के ग्लोबल इवेंट से कन्फ्यूज कर बैठे थे, जिस पर बीसीसीआई अधिकारी ने सफाई देते हुए कहा कि विश्वकप की आधिकारिक जर्सी का अनावरण बुधवार (13 अक्टूबर) रात 10:30 बजे तक किया जायेगा जो कि बिलियन जर्सी की ही तरह होगी बस उसके बायीं ओर टी20 विश्वकप का लोगो लगा होगा। उल्लेखनीय है कि क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप के खिताब के प्रबल दावेदारों में भारत का नाम भी शामिल है।

आधिकारिक जर्सी में जड़े हैं 3 सितारे
भारतीय टीम इस मेगा इवेंट को लेकर पहले से ही यूएई में मौजूद है और फिलहाल उसके खिलाड़ी आईपीएल 2021 के बचे हुए मुकाबले खेल रहे हैं और 15 अक्टूबर को फाइनल समाप्त होने के बाद भारतीय टीम के बायोयबबल में प्रवेश कर जायेंगे। आधिकारिक जर्सी की बात करें तो भारतीय टीम अपने पारंपरिक नेवी ब्लू कलर के साथ ही मैदान पर उतरेगी लेकिन सामने की ओर का डिजाइन थोड़ा अलग होगा, जिसमें रॉयल ब्लू कलर के शेड्स के साथ ही ऑरेंज रंग से लिखा हुआ नजर आयेगा।

इस वजह से जर्सी में बने हैं 3 सितारे
इस जर्सी की दायीं तरफ टी20 विश्वकप का लोगो बना हुआ है तो वहीं पर बांयी तरफ बीसीसीआई के लोगो के ऊपर तीन सितारे जड़े हुए हैं। यह सितारे ऐसे ही नहीं लगाये गये हैं बल्कि इनका बड़ा मतलब है जिसका रिश्ता भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी से भी है, जो कि इस टूर्नामेंट में बतौर मेंटॉर की भूमिका में खेलते नजर आयेंगे।
उल्लेखनीय है कि भारतीय क्रिकेट टीम की जर्सी में जड़े यह 3 सितारे उसके 3 विश्वकप खिताब का प्रतिनिधित्व करते हैं जो उसने अलग-अलग प्रारूप में अपने नाम किये हैं। भारतीय टीम पहली बार साल 1983 में विश्व चैम्पियन बनी थी जब उसने कपिल देव की कप्तानी में वेस्टइंडीज को हरा कर पहला वनडे विश्वकप अपने नाम किया था। इसके बाद भारत को दोबारा विश्व चैम्पियन बनने के लिये 24 साल का इंतजार करना पड़ा, जब महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने टी20 विश्वकप के पहले संस्करण में पाकिस्तान को हराकर वर्ल्ड चैम्पियन का खिताब अपने नाम किया था। वहीं 4 साल बाद धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2011 का वनडे विश्वकप भी अपने नाम किया।

जर्सी में चौथा सितारा जोड़ सकती है भारतीय टीम
गौरतलब है कि इन्ही 3 खिताबी जीतों का जश्न विश्वकप की जर्सी पर सितारों के रूप में मनाया जा रहा है। इस बीच बीसीसीआई ने टी20 विश्वकप के लिये अपनी फाइनल 15 सदस्यीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है और अक्षर पटेल की जगह शार्दुल ठाकुर की टीम में शामिल कर दिया है। भारतीय टीम में रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी जैसे मैच विनर खिलाड़ी हैं तो वहीं धोनी का अनुभव भी इस कैंपेन में साथ निभाता नजर आयेगा।
ऐसे में भारतीय टीम जीत के साथ अपनी जर्सी में चौथा सितारा जोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। आपको बता दें कि भारतीय टीम को 24 अक्टूबर से पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले मैच के साथ कैंपेन का आगाज करना है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications