Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारोत्तोलक मोनिका नहीं जा सकेंगी बीजिंग

नई दिल्ली 6 अगस्‍त: एकमात्र भारतीय भारोत्तोलक एल मोनिका देवी (69 किग्रा) डोपिंग टेस्‍ट में दोषी पाये जाने के कारण बीजिंग ओलंपिक में हिस्‍सा नहीं ले सकेंगी। हालांकि इसकी खबर की अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

कोटा प्रणाली के अंतर्गत भारोत्तोलन में भारतीय भारोत्तोलन महासंघ ने मोनिका को ओलंपिक में शिरकत करने की इजाजत दी गई थी। मोनिका को अगर मोनिका पर डोपिंग का आरोप सिद्ध हो जाता है तो भारत अगले ओलंपिक में इस स्पर्धा में भाग नहीं ले सकेगा।

उधर बीजिंग ओलंपिक के लिए तैयारी कर रहे रूस के 5 खिलाड़ियों पर रोक लगाई जा चुकी है। इसके अलावा कई और देशों के दोषी खिलाड़ियों पर बीजिंग जाने पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है।

उधर इस मामले के खुलासे के बाद मोनिका देवी ने खुद को निर्दोष बताया है। मोनिका का कहना है कि उन्होंने कुछ गलत नहीं किया है और इस मामले में भारतीय भारोत्तोलन महासंघ उनके साथ है।

उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) से आग्रह किया कि उन्हें बीजिंग जाने दिया जाए। मोनिका ने कहा, "मैं निर्दोष हूं। इससे पहले किसी भी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेरा एक बार भी परीक्षण नहीं किया गया। मुझे बीजिंग जाने दिया जाए। अगर मैं वहां भी डोप परीक्षण में नाकाम हुई तो प्रतिबंध क्या चीज है, आप मेरी जान ले लीजिए।"

डोप कांड में नाम जुड़ने के बाद मोनिका भारतीय दल के साथ बीजिंग नहीं जा सकीं, जबकि भारतीय दल मंगलवार रात बीजिंग के लिए रवाना हो चुका है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:05 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+