अनुचित है हरभजन पर लगा प्रतिबंध..चेतन
सिडनी 06 जनवरी .वार्ता. भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर चेतन चौहान ने आफ स्पिनर हरभजन सिंह पर कथित नस्लभेदी टिप्पणी करने के आरोप में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद .आईसीसी. द्वारा आज लगाये गये तीन टेस्ट मैचों के प्रतिबंध को अनुचित बताते हुये कहा है कि सुनवाई में उनके पक्ष को दरकिनार कर दिया गया1 चौहान ने कहा .. बैठक में हमारे पक्ष को पूरी तरह नकार दिया गया और दो आस्ट्रेलियाई खिलाडियों के बयान को मैच रेफरी माइक प्रोक्टर ने प्राथमिकता देते हुये हरभजन पर प्रतिबंध लगाने का फैसला कर डाला1.. साढे छह घंटे तक चली सुनवाई में भारत की तरफ से हरभजन के अलावा कप्तान अनिल कुंबले. सचिन तेंदुलकर. मैनेजर चेतन चौहान और मीडिया मैनेजर एम वी श्रीधर उपस्थित थे1 जबकि आस्ट्रेलियाई दल में साइमंड्स. कप्तान रिकी पोंटिंग. एडम गिलक्र िस्ट. मैथ्यू हैडन. माइकल क्लार्क और टीम मैनेजर स्टीव बनार्ड उपस्थित थे1 हरभजन ने साइमंड्स पर किसी तरह की नस्लभेदी टिप्पणी करने से साफ इन्कार किया है लेकिन सुनवाई में दो आस्ट्रेलियाई खिलाडियों ने दावा किया था कि उन्होंने हरभजन को साइमंड्स पर ..बिग मंकी.. जैसी नस्लीय टिप्पणी करते सुना था1 राजसुनील2317वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications