कप्तानी छिनने के बाद आज प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं डेविड वॉर्नर, इन्हें मिल सकती है टीम में जगह
नई दिल्ली। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आज अपने नए कप्तान केन विलियम्सन की अगुवाई में मैदान में उतरेगी। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम प्वाइंट टेबल पर आखिरी पायदान पर है ऐसे में विलियम्सन के सामने बड़ी चुनौती यह है कि टीम को जी के साथ प्लेऑफ की रेस में बरकरार रखें। लेकिन अब बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि कप्तानी के पद से हटाए जाने के बाद क्या डेविड वॉर्नर को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी। दरअसल आईपीएल के इस सीजन में वॉर्नर के बल्ले से रन नहीं आ रहे हैं। 6 मैच में वॉर्नर ने सिर्फ 193 रन बनाए हैं और दो अर्धशतक लगाए हैं, जबकि इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 110 का है जोकि सलामी बल्लेबाज के लिहाज से बहुत ही कम है, यही वजह है कि एसआरएच की टीम को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में इस बात की पूरी संभावना है कि डेविड वॉर्नर को आज प्लेइंग इलेवन में जगह ना मिले।

मैनेजमेंट से अनबन
इंसाइड स्पोर्ट की खबर के अनुसार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के खेमे में वॉर्नर को लेकर सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। टीम मैनेजमेंट और डेविड वॉर्नर के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। हालांकि वॉर्नर को धीमी बल्लेबाजी के चलते मैनेजमेंट की ओर से मुश्किल सवालों का सामना नहीं करना पड़ रहा है लेकिन जिस तरह से वॉर्नर ने टीम चयन को लेकर सवाल खड़ा किया है उसके बाद वॉर्नर और मैनेजमेंट के बीच तकरार काफी बढ़ गई है। जिस तरह से मनीष पांडे को टीम से बाहर किया गया उसको लेकर वॉर्नर ने मैनेजमेंट पर सवाल खड़ा किया था और कहा था कि उन्हें टीम से बाहर किए जाने का फैसला बहुत ज्यादा कड़ा था।

टीम में जगह मिलना मुश्किल
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने पहले ही टीम में बदलाव के संकेत दे दिए थे। ऐसे में आज होने वाले राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में टीम मैनेजमेंट के सामने 4 विदेशी खिलाड़ियों के चयन का सवाल है। चार विदेशी खिलाड़ियों की बात करें तो राशिद खान को टीम से बाहर नहीं किया जा सकता है क्योंकि वह भुवनेश्वर कुमार की अनुपस्थिति में टीम के सबसे प्रमुख गेंदबाज हैं, लिहाजा उन्हें टीम से बाहर नहीं किया जा सकता है। इसके बाद केन विलियम्सन को टीम का कप्तान बनाया गया है लिहाजा उनका खेलना तय है। तीसरे विदेशी खिलाड़ी की बात करें तो जॉनी बेयरस्टो का नाम आता है। वह तेजी से रन बनाने हैं लिहाजा उन्हें टीम से बाहर नहीं किया जा सकता है क्योंकि वह एकमात्र बल्लेबाज हैं जो फॉर्म में हैं। 6 पारियों में उन्होंने 218 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 141 का है।

इन्हें मिल सकती है जगह
जॉनी बेयरस्टो, राशिद खान और केन विलियम्सन वो तीन खिलाड़ी हैं जिन्हें हैदराबाद की टीम बाहर नहीं कर सकती है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि चौथा विदेशी खिलाड़ी कौन होगा। चौथे विदेशी खिलाड़ी की रेस में जेसन रॉय, जेसन होल्डर और डेविड वॉर्नर हैं। होल्डर एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं, उनके टीम में शामिल होने से टीम की मध्यक्रम की बल्लेबाजी की मुश्किल को कम किया जा सकता है। ऐसे में जेसन होल्डर या जेसन रॉय को टीम में जगह मिल सकती है, लेकिन इसके लिए डेविड वॉर्नर को टीम से बाहर का रास्ता दिखाना होगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
