Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ऑस्ट्रेलिया में पकड़ा गया भारतीय फिक्सिंग रैकेट, बढ़ गई BCCI का टेंशन

नई दिल्ली। मौजूदा समय में फिक्सिंग खेल जगत के लिये एक बड़ा सिरदर्द बनता जा रहा है। खासतौर से तब जब इसके तार भारत से जुड़ते नजर आ रहे हैं। आईसीसी ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की थी कि फिक्सिंग और भ्रष्टाचार से जुड़े करीब 80 मामलों में से 50 मामलों के तार भारत से जुड़े हैं। आईसीसी ने साफ किया कि बीसीसीआई को मैच फिक्सिंग से जुड़े सख्त नियम बनाने की जरूरत है। इस बीच ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय मैचों की फिक्सिंग के एक रैकेट का खुलासा किया है जिसका सरगना एक भारतीय है।

और पढ़ें: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बोले- बिना दर्शकों के बेकार है भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज

ऑस्ट्रेलियाई पुलिस की ओर से किये गये इस खुलासे के चलते भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की भी चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट के अनुसार रविंदर दांडीवाल नाम का यह शख्स चंडीगढ़ के पास स्थित मोहाली का रहने वाला है और पिछले कई सालों से बीसीसीआई की भी इस शख्स पर नजर है। विक्टोरिया पुलिस ने रविंदर दांडीवाल को फिक्सिंग रैकेट का 'मुख्य सरगना' बताया है।

और पढ़ें: टीम इंडिया के पूर्व कोच का बड़ा खुलासा, बताया- टी20 विश्व कप में क्यों नहीं खेले थे गांगुली-तेंदुलकर

प्राइवेट लीग का आयोजन कराता था रविंदर

प्राइवेट लीग का आयोजन कराता था रविंदर

ऑस्ट्रेलिया के दैनिक अखबार सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड ने विक्टोरिया पुलिस के हवाले से एक रिपोर्ट प्रकाशित की है, जिसके अनुसार रविंदर दांडीवाल को पुलिस ने मैच फिक्सिंग का हेड बताया गया है, जो टेनिस में कम रैंकिंग वाले खिलाड़ियों को मैच में सट्टा लगाने के बाद उन्हें मैच छोड़ने के लिए कहता था।

इसको लेकर अंग्रेजी अखबार द इंडियन एक्सप्रेस ने बीसीसीआई की एंटी करप्शन यूनिट के चीफ अजीत सिंह से बात की। इसको लेकर अजीत सिंह ने बताया कि वह मूल रूप से मोहाली से है, जो पिछले कुछ समय से मध्य एशिया में काफी एक्टिव रहा है। उसका नाम क्रिकेट लीग का आयोजन करने वाले लोगों में भी शुमार है।

बीसीसीआई की भी है लंबे वक्त से नजर

बीसीसीआई की भी है लंबे वक्त से नजर

बीसीसीआई एंटी करप्शन चीफ ने बताया कि रविंदर दांडीवाल का नाम हरियाणा में एक निजी लीग के आयोजन भी सामने आया था जिसके बाद बीसीसीआई ने अफने सभी पंजीकृत खिलाड़ियों को एडवाइजरी जारी कर लीग में भाग न लेने की हिदायत दी थी।

उन्होंने कहा, 'ऑस्ट्रेलियाई पुलिस द्वारा दिखाई गई फोटो में दांडीवाल को फिक्सिंग का सरगना बताया गया है। यह भारतीय शख्स बीसीसीआई की रडार पर भी है। हम अपने घरेलू और राष्ट्रीय खिलाड़ियों के शैक्षिक सत्र में हमेशा अपने खिलाड़ियों को इस शख्स से सावधान रहने के बारे में बताते हैं।'

अभी तय नहीं किये गये हैं रविंदर पर आरोप

अभी तय नहीं किये गये हैं रविंदर पर आरोप

उल्लेखनीय है कि ऑस्ट्रेलियाई अखबार के मुताबिक पुलिस ने अभी रविंदर पर किसी भी तरह के आरोप तय नहीं किये हैं। खबर के अनुसार फिक्सिंग रैकेट मामले में पुलिस ने मेलबर्न में रहने वाले भारतीय मूल के दो अन्य नागरिकों राजेश कुमार और हरसिमरत सिंह को मेलबर्न कोर्ट में पेश किया था। इन दोनों पर आरोप है कि फिक्सिंग के जरिये इन्होंने गैर कानूनी ढंग से 3 लाख 30 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की कमाई की हैं।

विक्टोरिया पुलिस ने इन दोनों पर 2018 में खेले गए कम से कम दो टेनिस टूर्नमेंट में 'भ्रष्टाचार' के आरोप दायर किए हैं। ये टूर्नामेंट ब्राजील और इजिप्ट में खेले गए थे। राजीव और हरसिमरत पर आरोप है कि उन्हें दांडीवाल से यह सूचना मिली थी कि एक या इससे ज्यादा खिलाड़ियों ने रवींदर दांडीवाल के साथ मिलकर मैच के रिजल्ट को प्रभावित करने की हामी भरी थी।

Story first published: Wednesday, July 1, 2020, 13:18 [IST]
Other articles published on Jul 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+