Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

ICC ODI Rankings: कोहली-रोहित की जगह बरकरार, चमीरा और परेरा की बड़ी छलांग

नई दिल्लीः श्रीलंका के तेज गेंदबाज दुष्मंथा चमीरा और कप्तान कुसल परेरा ने नवीनतम आईसीसी पुरुष वनडे खिलाड़ी रैंकिंग में बड़ी छलांग मारी है। चमीरा और कप्तान परेरा ने आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग श्रृंखला के फाइनल मैच में बांग्लादेश पर 97 रन की जीत के बाद ये फायदा हासिल किया है।

भारत के कप्तान विराट कोहली और उप-कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे बल्लेबाजों की रैंकिंग में अपने दूसरे और तीसरे स्थान पर कब्जा बरकरार रखा है। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी वनडे बॉलिंग रैंकिंग में अपना पांचवां स्थान बरकरार रखा है।

16 रन देकर पांच विकेट चमीरा के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी थी, जिसने उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिलाया था। जिसने उन्हें 27 स्थान आगे बढ़ाकर 33वें स्थान पर पहुंचाने में मदद की। 29 वर्षीय ने श्रृंखला की शुरुआत 72वें स्थान से की थी और पिछले सप्ताह दूसरे मैच में तीन विकेट लेकर वे रैंकिंग में आगे बढ़े थे।

दूसरी ओर परेरा के छठे एकदिवसीय शतक ने उन्हें पुरुषों की रैंकिंग के साप्ताहिक अपडेट में 13 स्थान ऊपर 42वें स्थान पर पहुंचा दिया है। यह बाएं हाथ के बल्लेबाज की जून 2016 में हासिल की गई 41वीं करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग से केवल एक स्थान दूर है।

धनंजय डी सिल्वा रैंकिंग में बढ़त हासिल करने वाले श्रीलंका के एक अन्य खिलाड़ी हैं, जो 55 की पारी के बाद 10 स्थान ऊपर 85वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वह गेंदबाजों में भी दो स्थान की वृद्धि के साथ 79वें स्थान पर हैं और ऑलराउंडरों में सात स्थान ऊपर 24वें स्थान पर हैं। लेग स्पिनर वसिंदु हसरंगा नौ पायदान ऊपर 51वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

बांग्लादेश ने 2-1 से श्रृंखला जीती थी जिसमें महमुदुल्लाह की 53 रनों की पारी ने उन्हें दो स्थान आगे बढ़ाकर 36वें स्थान पर पहुंचा दिया था, जबकि मोसादेक हुसैन की 51 रनों की पारी ने उन्हें रैंकिंग में 12 स्थान ऊपर 113 वें स्थान पर पहुंचा दिया। 46 रन देकर चार विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद 12 पायदान के फायदे से 88वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

Story first published: Wednesday, June 2, 2021, 15:58 [IST]
Other articles published on Jun 2, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+