IPL 2021: जैमिसन, मैक्सवेल के आने के RCB हुई और मजबूत- ईशान किशन
नई दिल्लीः मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन को लगता है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले से ज्यादा मजबूत है क्योंकि उसके पास ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल है और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज काइल जैमिसन है। मुंबई इंडियंस और आरसीबी अपने पहले मुकाबले को चेन्नई में खेल रही है जहां पर विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।
ईशान किशन ने मैच से पहले मुंबई इंडियंस की ओर से पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा है कि कई सारे खिलाड़ी है जो बहुत अच्छे हैं कुछ दिग्गज खिलाड़ी भी टीम में है और इसके अलावा नई भर्तियां भी हैं जिनमें जैमिसन और मैक्सवेल जैसे खिलाड़ी हैं। ऐसे में वे पहले से ज्यादा मजबूत हैं।
जब ईशान किशन से पूछा गया कि मुंबई इंडियंस की टीम बाकी टीमों से अलग क्यों दिखती है। किशन ने कहा कि यहां प्रत्येक खिलाड़ी टीम की तरह से खेलता है। पिछले सीजन में भी यही हुआ था कि हर मैच में कोई अलग खिलाड़ी मैन ऑफ द मैच था।
इसके अलावा रोहित शर्मा ने भी कहा है कि मुंबई इंडियंस के नए खिलाड़ियों से भी वे यही उम्मीद करते हैं कि वे टीम के लिए अच्छी वैल्यू ऐड करेंगे। रोहित ने मुंबई इंडियंस द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में बताया कि सभी खिलाड़ी पिछले सात दिनों से क्वारेंटाइन में है और अब मैदान में आने के लिए और अधिक इंतजार नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा, "जिमी नीशन को पहली बार मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल करना अच्छा है और एडम मिल्ने पहले भी टीम का हिस्सा रह चुके हैं। उनको फिर से वापस पाना अच्छा है। निश्चित तौर पर ट्रेंट बोल्ट होंगे और उनसे पिछले सीजन की तरह ही प्रदर्शन करने की उम्मीद हम लोग कर रहे हैं।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
