Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भज्जी ने बताया बायोपिक में कौन निभा सकता है उनका रोल, बोले- लोग मुझे यो यो हनी सिंह समझते हैं

नई दिल्ली। आईपीएल का सीजन 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। आईपीएल की शुरुआत से पहले टीम इंडिया के पूर्व ऑफ स्पिन गेंदबाज हरभजन सिंह ने कुछ दिलचस्प सवालों के जवाब दिए हैं। हरभजन सिंह ने ऑलाइन सेशन के दौरान फैंस के द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। बता दें कि हरभजन सिंह फिलहाल 7 दिन के क्वारेंटीन में हैं, जिसके बाद वह अपनी आईपीएल टीम केकेआर के साथ जुड़ेंगे। इससे पहले 1 अप्रैल को हरभजन सिंह ने इंस्टाग्राम पर लाइव किया। इस दौरान हरभजन सिंह ने कहा कि क्वारेंटीन में रहना काफी मुश्किल है क्योंकि वह हर समय अपने कमरे में रहते हैं। हरभजन सिंह ने कहा कि क्वारेंटीन के दौरान वह अपना समय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर सीरीज देखकर बिताते हैं।

रणवीर और विकी कौशल निभा सकते हैं रोल

रणवीर और विकी कौशल निभा सकते हैं रोल

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हरभजन सिंह से एक फैन ने पूछा कि आपकी बायोपिक फिल्म में किसे आपका किरदार निभाते हुए देखना चाहते हैं। इसके जवाब में हरभजन सिंह ने कहा, अगर मेरी कहानी पर कोई फिल्म बने तो मैं चाहूंगा कि विकी कौशल या रणवीर सिंह मेरे रोल को निभाएं। ये दोनों लड़के मेरे जैसे दिखते हैं और दोनों की अच्छी हाइट और बॉडी है। लिहाजा ये दोनों मेरे रोल को निभा सकते हैं। खासकर की विकी कौशल पंजाबी हैं लिहाजा मुझे लगता है कि वह मेरे रोल को ज्यादा अच्छे से कर सकते हैं।

 बायोपिक का ट्रेंड

बायोपिक का ट्रेंड

बता दें कि पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में बायोपिक फिल्मों का दौर चल रहा है। महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म एमस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी काफी लोकप्रिय हुई थी। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी के किरदार को निभाया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा मोहम्मद अजहरुद्दीन के जीवन पर बनी फिल्म अजहर में इमरान हाशमी ने उनका किरदार निभाया था। यह फिल्म म्युजिकली ब्लॉकबस्टर थी। जल्द ही कपिल देव के ऊपर बन रही फिल्म रिलीज होने वाली है, जिसमे रणवीर सिंह कपिल देव के किरदार को निभा रहे हैं। यह फिल्म 1983 में भारतीय टीम के विश्वकप जीत पर आधारित है।

लोग मुझे हनी सिंह समझ लेते हैं

लोग मुझे हनी सिंह समझ लेते हैं

इंस्टा पर लाइव के दौरान हरभजन सिह ने कहा कि लोग उन्हें कभी-कभी पंजाबी रैपर हनी सिंग समझ लेते हैं। उन्होंने कहा कि कई लोगों ने मुझसे कहा कि मैं हनी सिंह लगता हूं। स्टारबक्स में मेरी कॉफी पर उन्होंने हनी लिख दिया था। मैंने कैप पहनी थी, लॉन्ग कोट पहली थी, लिहाजा उन्हें लगा कि मैं हनी सिंह हूं। जब मैंने उनसे पूछा कि ये कॉफी किसकी है तो उन्होंने कहा कि ये आपकी ही है, तो मैंने कहा कि मैं हरभजन सिंह हूं।

Story first published: Friday, April 2, 2021, 12:02 [IST]
Other articles published on Apr 2, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+