Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

एरॉन फिंच को किया जा सकता है टीम से बाहर, मार्क वॉ ने दिए संकेत

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के टी-20 कप्तान एरॉन फिंच पिछले काफी समय से अपनी खराब बल्लेबाजी की फॉर्म से जूझ रहे हैं। बावजूद इसके कि फिंच ऑस्ट्रेलिया टीम के कप्तान हैं उन्हें आईपीएल की नीलामी में किसी भी फ्रेंचाइजी ने खरीदा नहीं। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में भी फिंच 12 रन ही बना सके और मैच में न्यूजीलैंड की टीम को जीत हासिल हुई। फिंच के खराब प्रदर्शन के बाद अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर मार्क वॉ ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हालांकि फिंच अच्छे कप्तान हैं लेकिन उनका प्राथमिक काम रन बनाना है।

कप्तान होने से कोई फर्क नहीं पड़ता है
मार्क वॉन ने कहा कि फिंच का काम रन बनाना है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है, टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो कप्तानी कर सकते हैं। टीम में मैथ्यू वेड हैं, मिचेल मार्श हैं, मोइजेज हेनरीक हैं। फिंच की प्राथमिक जिम्मेदारी है रन बनाना है, खासकर कि जब आप सलामी बल्लेबाज हैं। टी-20 क्रिकेट में यह बेहद खास स्थान है और हमारे पास सलामी बल्लेबाजी के लिए कई बेहतर विकल्प हैं, फिंच इस बात को जानते होंगे कि कोई भी बल्लेबाज ऐसा नहीं है जो स्कोर नहीं कर रहा हो और उसे टीम से बाहर नहीं किया जा सकता है। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि आप कप्तान हैं या नहीं।

सेलेक्टर्स के पास है विकल्प
वॉ ने कहा कि मैं ये नहीं कह रहा हूं कि फिंच को टीम से बाहर किया जाएगा, लेकिन कोई ऐसा नहीं होता है जिसकी जगह को खत्म नहीं किया जा सकता है। इसकी कोई वजह नहीं है कि सेलेक्टर्स उन्हें टीम से बाहर नहीं करना चाहेंगे, लेकिन फिंच का भाग्य उनके ही हाथ में है। बता दें कि पिछली 26 आईपीएल की पारियों में फिंच का औसत महज 15 का है और उनका स्ट्राइक रेट 110 का है और इस दौरान वह एक भी अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं। उनकी कप्तानी भी कुछ खास नहीं रही है। बीबीएल में उनकी कप्तानी में मेलबर्न रेनगेड अंक तालिक में आखिरी पायदान पर रही।

स्टॉयनिस ने किया बचाव
वहीं मार्कस स्टॉयनिस ने फिंच का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि हमे पूरा भरोसा है कि फिंच हमारे लिए अच्छा प्रदर्शन करेंगे,मैं लंबे भविष्य के तौर पर उन्हें देख रहा हूं क्योंकि विश्वकप आने वाला है और हम चाहते हैं कि फिंच फॉर्म में लौट आए। निसंदेह वह 20-20 क्रिकेट के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। उनके रिकॉर्ड जबरदस्त हैं। वो हमारे कप्तान हैं। हम उनपर भरोसा करते हैं।

Story first published: Friday, February 26, 2021, 16:58 [IST]
Other articles published on Feb 26, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+