Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बहुत चुभता है रोहित शर्मा का ये हुनर, कंगारू गेंदबाज ने छलकाया अपना दर्द

नई दिल्ली: पिछले कुछ सालों में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट के मुकाबले कड़े हुए है और मैन टू मैन प्रतिद्वंदता भी बढ़ी है। आज कंगारू बल्लेबाजों के सामने भारतीय गेंदबाज चुनौती है तो ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों के सामने भारतीय बल्लेबाजी और भी तगड़ी चुनौती है। कुल मिलाकर कंगारूओं का जोश भारत के सामने कुछ कुंद हुआ है और कभी टीम इंडिया को हल्के में लेने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपने भारतीय समकक्षों को सम्मान देना सीख लिया है।

हालिया मामले में कंगारू गेंदबाज जोश हेजलवुड ने रोहित शर्मा को बॉलिंग करने में आने वाली दिक्कतों के बारे में बात की है। रोहित शर्मा को व्यापक रूप से गेंद के सर्वश्रेष्ठ टाइमर के रूप में पहचाना जाता है।

वर्षों से, रोहित भारतीय टीम का एक अनिवार्य हिस्सा बनकर उभरे हैं। नागपुर में जन्मे दिग्गज ने भारत के लिए कई यादगार नॉक हासिल किए हैं जिसमें तीन एकदिवसीय डबल शतक भी शामिल हैं। उन्होंने 224 वनडे, 108 टी 20 आई और 32 टेस्ट में भारत की जर्सी में सभी प्रारूपों में 14,000 से अधिक रन जुटाए हैं।

रोहित के बारे में एक अनोखी विशेषता है उनका आराम से मैदान पर आना। यहां तक ​​कि सबसे मजबूत गेंदबाजी को भी रोहित स्ट्रोकप्ले और रवैये में सहजता का टच दिखाकर गेंदबाज को जैसे मुंह चिढ़ाकर वापस भेज देते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ने भी रोहित की 'शान' को स्वीकार किया। हेजलवुड के अनुसार, रोहित के चौंका देने वाले रिकॉर्ड, विशेष रूप से व्हाइट-बॉल क्रिकेट में, एक अलग ही क्लास में भारतीय बल्लेबाज को लाकर खड़ा कर देते हैं।

"वह कितनी आसानी से खेलते हैं, विशेष रूप से किसी भी गेंद की लंबाई को बस इतनी आसानी से भांप लेते हैं। यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें वह बेहतर हो जाते है। वह गेंद को हवा में नहीं खेलते, आप केवल उनके बल्ले से क्लास शॉट्स लगते हुए खूबसूरती से देखते हैं। खासकर सफेद गेंद वाले क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड अभूतपूर्व है।

यह पूछे जाने पर कि क्या रोहित के इस हुनर की वजह से गेंदबाजों को गुस्सा आता है, तो हेजलवुड ने कहा-

"हां, बिल्कुल। मेरा मतलब है कि हमारे समय के ऐसे बल्लेबाजों के हुनर स्पष्ट रूप से निराश करने वाले हैं। यहां तक ​​कि जब कोई व्यक्ति मिशेल स्टार्क या पैट कमिंस की तरह उनको तेज गेंदबाजी करने आता है, तो यह तेज नहीं लगता है और शायद यही एक ऐसी चीज है जो इस प्रकार के खिलाड़ियों को गेंदबाजी करते समय आपको चुभती है।"

Story first published: Thursday, July 9, 2020, 10:54 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+