पाकिस्तानी क्रिकेटर की इच्छा- टीम को टेस्ट चैंपियनशिप जीतते देखना चाहता हूं
कराची । पाकिस्तान क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन नहीं कर पाई। टीम छठे स्थान पर रही, लेकिन पूर्व टेस्ट कप्तान अजहर अली ने अपने करियर के दौरान अपने देश को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप जीतने की इच्छा व्यक्त की। पाकिस्तान डब्ल्यूटीसी के पहले संस्करण में 12 मैचों में चार जीत, पांच हार और तीन ड्रॉ के साथ रही। अजहर टेस्ट में देश के लिए एक शानदार रन-स्कोरर रहे हैं। उन्होंने 43.28 के औसत से 18 टन और 33 अर्द्धशतक के साथ 6579 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के लिए उनका आखिरी वनडे जनवरी 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आया था।

टेस्ट क्रिकेट बहुत बड़ा फाॅर्मेट है
अजहर ने गुरुवार 12 अगस्त से वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान की आगामी टेस्ट सीरीज से पहले अपनी इच्छा जाहिर की। रेड-बॉल सीरीज के दोनों मैच जमैका के किंग्स्टन के सबीना पार्क में होंगे। अजहर ने कहा, "आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप बहुत ही बड़ा टूर्नामेंट है और इसने टेस्ट क्रिकेट को और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद की है। मैं अपने करियर में पाकिस्तान को टेस्ट चैंपियनशिप जीतते देखना चाहता हूं। टेस्ट क्रिकेट बहुत बड़ा फाॅर्मेट है और यह प्रारूप अभी भी दुनिया भर के प्रशंसकों का मनोरंजन कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के प्रशंसक अभी भी टेस्ट मैच का इंतजार कर रहे हैं।''

कैरेबियाई दौरा कभी आसान नहीं होता
सीरीज से पहले, अली ने महसूस किया कि विंडीज के खिलाफ चुनाैती पेश करना आसान नहीं होगा। पाकिस्तान ने विंडीज में खेले गए 26 टेस्ट मैचों में से सात में जीत हासिल की है जबकि 12 में हार और सात मैच ड्रॉ रहे हैं। अली ने यह भी कहा कि बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, आबिद अली और फवाद आलम जैसे खिलाड़ियों के साथ पाकिस्तान के पास पावर-पैक बल्लेबाजी लाइनअप है। उन्होंने कहा, "कैरेबियाई दौरा कभी आसान नहीं होता है और हम यहां गुयाना में आने वाली चुनौतियों के लिए तैयारी कर रहे हैं। विंडीज के पास अच्छी गेंदबाजी है लेकिन हमारे बल्लेबाज अच्छी स्थिति में हैं। बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान अच्छी लय में हैं और उन्होंने टेस्ट से पहले सफेद गेंद वाले मैचों में अपनी ताकत दिखाई है। टेस्ट बल्लेबाजों में आबिद अली और फवाद आलम भी पिछली कुछ सीरीज से लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।''

दो टेस्ट मैचों की शुरू होगी सीरीज
बता दें कि पाकिस्तान टीम इस वक्त विंडीज दाैरे पर है। पहले चार टी20 मैचों की सीरीज हुई जिसपर पाकिस्तान ने 1-0 से कब्जा किया। पाकिस्तान की किस्मत अच्छी रही क्योंकि बाकी तीन मैच बारिश के कारण पूरे नहीं हो सके। पाकिस्तान ने सीरीज का दूसरा टी20 मैच 7 रन से जीता था, लेकिन पहला मैच बारिश में धुला फिर तीसरा व चाैथा मैच भी बारिश के चलते रद्द हो गया जिसके कारण विंडीज को सीरीज में वापसी करने का माैका नहीं मिला। फिलहाल, 12 अगस्त से दो मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है, जिसमें मेहमान टीम पाकिस्तान पर दवाब बनाने का पूरा प्रयास करेगी। दूसरा टेस्ट 20 अगस्त को शुरू होगा। पाकिस्तान की कमान बाबर आजम के हाथ में है जबकि विंडीज की कप्तानी किरोन पोलार्ड को साैंपी गई है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
