कटक टी20: युजवेंद्र चहल बने साल 2017 के सबसे सफल गेंदबाज, हासिल किया खास मुकाम

कटक। यहां खेले गए तीन मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 93 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली। भारत की इस जीत में स्पिनर्स ने खासा योगदान दिया और श्रीलंका को 16 ओवर में ही ऑल आउट कर भारत की सबसे बड़ी जीत सुनिश्चित कर दी।
भारत की तरफ से रिस्ट स्पिनर (कलाई के स्पिन गेंदबाज) युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके। चहल ने अफने कमाल से न केवल टीम को जीत दिलाई बल्कि एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
युजवेंद्र ने सिर्फ 23 रन देकर 4 विकेट झटके। चहल ने एंजेलो मैथ्यूज, गुणारत्ने, उपुल थरंगा और थिसारा परेरा के विकेट लेकर श्रीलंकाई टीम को धराशायी कर दिया। चहल को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। इसी के साथ अब वो साल 2017 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए।
चहल के साल 2017 में 19 टी20 विकेट हो गए। उन्होंने अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान को पछाड़ा, जिनके नाम 17 विकेट थे। वेस्टइंडीज के केसरिक विलियम्स के नाम 17 विकेट हैं।
मैच के बाद चहल ने कहा, 'जब मैंने गेंदबाजी शुरू की तो मैं थोड़ा भ्रम में था लेकिन कुछ गेंदें डालने के बाद मैंने फील्डिंग सेट की और थरंगा का विकेट लेने के बाद मैं अपनी लय में आ गया। मैं गुगली और लेग स्पिन का सही मिश्रण कर रहा था। मैं और कुलदीप साथ में अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और हमें गीली गेंद से गेंदबाजी करने की आदत है। माही भाई और मनीष पांडे ने बल्ले से जबर्दस्त प्रदर्शन किया।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
