For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

VVIP के चक्कर में गोल्ड मेडलिस्ट मनु भाकर को जमीन पर बैठाकर दिया गया सम्मान!

नई दिल्ली। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया में संपन्न हुए 21वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारतीय शूटर्स ने कमाल का प्रदर्शन किया। भारत लौटने पर इन खिलाड़ियों का शानदार तरीके से स्वागत किया गया लेकिन एक जगह गोल्ड मेडलिस्ट मनु भाकर का जिस तरह से सम्मान किया गया वो बेहद शर्मनाक लगता है।

दरअसल चरखी दादरी में कॉमनवेल्थ विजेता खिलाड़ियों को फोगाट खाप द्वारा सम्मानित किया गया। समारोह में खाप पंचायतों व प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा विनेश, बबीता और मनु को सम्मानित किया गया। लेकिन इस दौरान कार्यक्रम में मनु भाकर को सम्मानित करते वक्त जमीन पर बैठाया गया। दरअसल दो फोटो वायरल हो रहे हैं जिनमें दिख रहा है कि मनु पहले कुर्सी पर बैठी हैं फिर उन्हें जमीन पर बैठा देखा जा सकता है। कहा जा रहा है कि वीवीआईपी कल्चर का शिकार होकर उन्हें जमीन पर बैठना पड़ा।

हालांकि इस पूरे मामले पर मनु भाकर के पिता ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि मनु ने बुर्जुगों के लिए अपनी कुर्सी छोड़कर युवा पीढ़ी के सामने उदाहरण पेश किया। उनके इस कदम में हमारे हरियाणा के संस्कारों की खुशबू झलकती है।

मनु भाकर के पिता ने कहा कि समारोह में गोल्डन गर्ल मनु भाकर ने बुर्जुगों के लिए अपनी कुर्सी छोड़कर आज की युवा पीढ़ी के सामने एक उदहारण पेश किया है। उनके इस कदम में हमारे हरियाणा के संस्कारों की खुशबू झलकती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस कार्यक्रम में सभी खिलाड़ियों को स्टेज पर बैठाया गया था। कार्यक्रम के दौरान चरखी दादरी के एसपी हिमांशु गर्ग आ गए और आयोजनकर्ताओं ने एक कुर्सी खाली करने को कहा। इसी दौरान मनु अपनी कुर्सी छोड़कर नीचे बैठ गईं।

हालांकि इस मामले में खुद मनु भाकर ने सफाई दी है कि वे खुद अपने आप नीचे बैठी थीं किसी ने उनसे नहीं कहा था कि वे नीचे बैठ जाएं।

देखें वीडियो-

Story first published: Wednesday, April 18, 2018, 8:55 [IST]
Other articles published on Apr 18, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+