इतिहास रचने का सचिन को इंतजार
नई दिल्ली, 23 नवम्बरः मास्टर ब्लस्टर सचिन तेंदुलकर को पूर्व आस्ट्रेलिया कप्तान एलेन बार्डर को पीछे छोड़ टेस्ट इतिहास में सर्वाधिक रन बनाने वाला दूसरा खिलाड़ी बनने के लिए पाकिस्तान के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट में दूसरी पारी का इंतजार करना होगा.
सचिन को बार्डर को पीछे छोड़ने के लिए मात्र 25 रन की जरुरत थी लेकिन वह पाकिस्तान के खिलाफ यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में पहले टेस्ट के दूसरे दिन आज केवल एक रन बनाकर दुर्भाग्यपूर्ण ढ़ंग से रनआउट हो गए. सचिन ने इस मैच से पहले 140 टेस्ट में 11150 रन बनाए थे और उन्हें बार्डर (156 टेस्ट 11174) को पीछे छोड़ने के लिए मात्र 25 रन चाहिए थे मगर अब उन्हें दूसरी पारी का इंतजार करना होगा. सचिन के लिए अपने 141 वें टेस्ट में अपनी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही.
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:08 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications