पाकिस्तान की पारी 231 रन पर सिमटी
नयी दिल्ली 23 नवम्बर.वार्ता. भारत ने आज यहां पहले क्रिकेट मैच के दूसरे दिन लंच तक पाकिस्तान के बाकी दो विके टों को जल्दी निपटाकर उसकी पारी 231 रन पर समेट दी1लेकिन उसे भी एक विकेट गंवाना पडा1 लंच तक भारत एक विकेट पर 46 रन बना चुका था
फिरोजशाह कोटला मैदान पर सुबह के धुंध और वातावरण में फैले भारीपन का भारतीय तेज गेंदबाज फायदा नहीं उठा सके और आखिर में जमकर खेल रहे मिसबाह उल हक के दिनेश कार्तिक के सीधे थ्रो पर रनआउट होने से उनकी और मोहम्मद सामी की लंबी सोदारी टूटी1मिसबाह ने 243 गेंदो पर छह चौकों और एक छक्के की मदद से सबसे अधिक 82 रन बनाए 1 उसके अगले ही आेवर में कप्तान अनिल कुंबले ने दानिश कनेरिया को बोल्ड आउट करके पारी का अपना चौथा विकेट हासिल किया1 दूसरे छोर पर सामी 28 रन बनाकर नाबाद रहे1 पाकिस्तान की पूरी पारी 96.2 आेवरों में 231 रन पर सिमट गई1भारत की तरफ से कुंबले ने अपने इस पसंदीदा मैदान पर एक बार फिर बढिया गेंदबाजी करते हुए 38 रन पर चार विकेट हासिल किये जबकि तेज गेंदबाज जहीर खान ने 45 रन देकर दो कामयाबियां हासिल की1मुनाफ पटेल. सौरव गांगुली और हरभजन सिंह को भी एक एक विकेट मिले
इसके बाद वसीम जाफर और दिनेश कार्तिक ने भारतीय पारी की शुआत की और दोनों बल्लेवाजों ने एक एक चौका जमाकर पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और सोहैल तनवीर पर हावी होने की कोशिश की लेकिन अख्तर के तीसरे आेवर में कार्तिक ने गेंद को छेडने की कोशिश की और विकेटकीपर कामरान अकमल ने कैच पकडने में कोई गलती नहीं की1 कार्तिक ने 15 गेंदों पर नौ रन बनाए
तीसरे नम्बर पर बल्लेबाजी करने उतरे राहुल द्रविड ने आते ही तनवीर की गेंदों पर तीन चौके जमाकर दबाव खत्म कर दिया1लंच तक 27 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 18 और जाफर तीन चौकों की मदद से 19 रन बनाकर खेल रहे थे
प्रेम. अमित. ति्रपाठी1215वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications