Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पेस और डैम मास्टर्स कप के सेमीफाइनल में परास्त

Leander Paceशंघाई. 17 नवंबर: आखिरी बार साथ साथ खेल रहे भारतीय टेनिस स्टार लिएंडर पेस और उनके चेक जोडीदार मार्टिन डैम को यहां मास्टर्स कप के सेमीफाइनल में स्वीडन के साइमन एस्पेलिन और आस्टि्रया के जूलियन नाउले के हाथों शिकस्त खाकर निराशाजनक ढंग से जुदा होना पडा.

एस्पेलिन और नाउले की यू उस ओपन चैंपियन जोडी ने अपना पेस और डैम की अनुभवी जोडी को सीधे सेटों में 6-4, 6-4 से परास्त कर दिया. इसके साथ ही तीसरा मास्टर्स कप युगल खिताब जीतने की पेस की उम्मीदें धराशायी हो गयीं.

पूरे मैच में पेस की सर्विस निशाने पर नहीं पडी और उन्हें इसी का खामियाजा भुगतना पडा. एस्पेलिन और नाउले की तसरी वरीयता प्राप्त जोडी ने दो बार पेस की सर्विस भंग की. एस्पेलिन और नाउले ने पहले सेट के तीसरे गेम और फिर दूसरे सेट के सातवें गेम में पेस की सर्विस तोडकर दोनों सेट 6-4 के समान अंतर से जीत लिये.

इसके साथ ही फाइनल मैच के लिए एस्पेलिन और नाउले ने अपनी सीट पक्की कर ली जहां पर उनका मुकाबला बहामास के मार्क नाउल्स और कनाडा के डेनियल नेस्टर की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोडी से होगा. नाउल्स और नेस्टर ने आस्ट्रेलिया के पाल हेनली और जिम्बाब्वे के केविन उलियट की दूसरी वरीयता प्राप्त जोडी को 6-3 6-7 10-5 से मात दी.

पेस और डैम को लगातार दूसरे साल अंतिम चार में हारकर बाहर होना पडा है. गत वर्ष स्वीडन के योनस ब्यार्कमैन और बेलारूस के मैक्स मिनई की जोडी के हाथों उन्हें शिकस्त लेनी पडी थी. लेकिन इस बार पेस और डैम ने इस जोडी को पहले ही दौर में हार का स्वाद चखा दिया था. बहरहाल इस हार की वजह से पेस और डैम के लिए अलगाव का यह पल निराशाजनक रहा.

दोनों खिलाडियों ने पहले ही घोषणा कर दी थी कि बतौर जोडी यह उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा. अगले साल से दोनों अलग अलग खिलाडियों के साथ जोडियां बनाकर खेलेंगे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:08 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+