खेल. क्रिकेट धोनी तीन अंतिम कानपुर
धोनी ने आशा व्यक्त की कि पाकिस्तान के खिलाफ मिली इस जीत से टीम का मनोबल बढा है और इससे एकदिवसीय मैचों की यह श्रंृखला जीतने में मदद मिलेगी1 इस जीत से भारत ने पांच वनडे मैचों की श्रृंखला में 2..1 की बढत ले ली है
उन्होंने इस मैच में युवराज के खेल की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि उनकी बल्लेबाजी ने भारत की जीत में काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा की1 युवराज ने बाद में गेंदबाजी में भी हाथ आजमाते हुये एक विकेट लिया
पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज सलमान बट्ट की शतकीय पारी की सराहना करते हुए धोनी ने कहा कि यह सही है कि बट्ट ने अच्छी पारी खेली लेकिन हरभजन सिंह ने उन्हें खूब छकाया
दिन.रात के क्रिकेट मैचों में टास की भूमिका को महत्वपूर्ण मानते हुए धोनी ने कहा कि श्रृंखला के आगामी दिन..रात्रि के मैचों में टीमके वरिष्ठ खिलाडियों से राय..मशविरा करके रणनीति तय की जाएगी1 सीरीज के बाकी दोनों मैच दिन रात के ही मुकाबले हैं
मैच के दौरान शाहिद अफरीदी और गौतम गम्भीर के बीच हुईतकरार को ..आम बात.. करार देते हुए धोनी ने कहा कि खेल में यहसब चलता रहता है
नरेन्द्र प्रेम मनोरंजन 1929 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications