........
31 वर्षीय मुरली ने पिछले महीने आस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में चौथे मैच से .टीम इंडिया.में वापसी की थी और उसके बाद से उनका लगातार प्रभावशाली गेंदबाजी प्रदर्शन रहा है
आस्ट्रेलिया के खिलाफ चंडीगढ में मुरली ने चौथे वनडे में 6 आेवर में 48 रन पर एक विकेट लिया1 वडोदरा में अगले मैच में उन्होंने 7.5 आेवर में 52 रन दिए1 नागपुर में छठे वनडे में उन्होंने नौ आेवर में 37 रन पर एक विकेट लिया1 मुंबई में आखिरी वनडे में मुरली ने चमत्कारिक प्रदर्शन करते हुए 10 आेवर में मात्र 27 रन पर छह विकेट टककर भारत को शानदार जीत दिलाई
गुवाहाटी में पाकिस्तान के खिलाफ पहले वनडे में मुरली ने 10 आेवर में केवल 36 रन दिए1 इन लगातार अच्छे प्रदर्शन के बावजूद टीम प्रबंधन का मोहाली में उन्हें बाहर बैठाने का फैसला सम से परे था
पिछले कुछ मैचों में हरभजन और मुरली की जोडी ने मध्य आेवरों में प्रतिद्वंदी बल्लेबाजों को खासा अंकुश में रखा था और उन्हें खुलकर आजादी नहीं लेने दी थी1 लेकिन मोहाली में मुरली की अनुपस्थिति में हरभजन की लय भी गडबडा गयी थी और वह दो विकेट लेने के बावजूद 65 रन लुटा गए थे
टीम प्रबंधन मोहाली में भारतीय गेंदबाजों के दयनीय प्रदर्शन में सबक लेते हुए ग्रीन पार्क में महत्वपूर्ण तीसरे मैच में मुरली को बाहर बैठाने की गलती नही दोहराएगा1अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यदि मुरली टीम में लौटते हैं तो उनके लिए किसी बाहर किया जाएगा
राज.ति्रपाठी1836वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications