खेल. क्रिकेट धोनी दो कानपुर
धोनी ने युवराज से गेंदबाजी करवाने के अपने फैसले को उचित कदम करार देते हुए कहा कि युवराज अच्छे बल्लेबाज होने के साथ..साथ बाएं हाथ के बेहतर स्पिनर भी हैं1 उन्होंने कहा ..किसी गेंदबाज की असफलता की वजह से युवराज से गेंदबाजी नहीं करवाई गई थी1 वह एक अच्छे गेंदबाज हैं और उन्होंने समयसमय पर इसका प्रमाण भी दिया है1.. धोनी ने कहा कि ग्रीनपार्क स्टेडियम की पिच पर पहले बल्लेबाजी करना भी फायदेमंद रहा1 यह अनुमान था कि विकेट का मिजाज बदलता रहता है और बाद में यह टूटेगा1 इस पिच से भी भारत को मैच पर पकड दिलाकर जीत हासिल करने में मदद मिली
उन्होंने कहा कि टीम में सचिन और सौरव की मौजूदगी से मैच के दौरान काफी मदद मिलती है1 सटीक निर्णय लेनेे में दोनों की राय काफी महत्वपूर्ण और सहायक साबित होती है1 इस मैच में वीरेन्द्र सहवाग के नहीं खेलाये जाने पर पूछे गये सवाल के जवाब में धोनी ने कहा ..वीरू अगर पूरी तरह फिट होते तो वह यह मैच जरूर खेलते1.. नरेन्द्र प्रेम मनोरंजन 1924 जारी.वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications