धोनी का विकेट मिलने से मैच संतुलित.. कनेरिया
नयी दिल्ली. 23 नवंबर. वार्ता. पाकिस्तान के लेग स्पिनर दानिश कनेरिया ने कहा है कि भारत के आक्रामक विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी का विकेट मिलने के बाद पहला क्रिकेट टेस्ट मैच अब संतुलित स्थिति में पहुंच गया है
कनेरिया ने आज यहां के फिरोजशाह कोटला मैदान में चल रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि धोनी और वीवीएस लक्ष्मण की सोदारी ने भारत को मैच में वापस ला दिया लेकिन पाकिस्तान ने अंतिम घंटे में धोनी को आउट करके मैच को बराबरी पर ला दिया1 कनेरिया ने कहा... सचिन तेंदुलकर के रनआउट होने के बाद हमने जल्दी..जल्दी भारत के दो अहम खिलाडियों राहुल द्रविड और सौरभ गांगुली के विकेट टके 1 लेकिन लक्ष्मण और धोनी ने बहुत ही बढिया बल्लेबाजी करके भारत को संभाल लिया 1 हालांकि मेरी गेंद पर धोनी के आउट होने से मामला अब बराबरी का हो गया है 1 हमारी कोशिश होगी कि कल सुबह भारतीय पारी को जल्दी समेट दें 1... उन्होंने कहा कि पिच अब धीमा होने लगा है और चौथे..पांचवें दिन इस पर बल्लेबाजी करना आसान नहीं होगा 1 उन्होंने कहा... हमारी कोशिश होगी कि दूसरी पारी में भारत के सामने 290..300 का लक्ष्य रख सकें 1 उस समय गेंद के टर्न लेने के कारण भारतीय बल्लेबाजों के लिए स्ट्रोक खेलना आसान नहीं होगा 1... वैसे. कनेरिया ने यह नहीं माना कि इस स्थिति में पाकिस्तान को एक और स्पिनर की कमी खलेगी 1 उन्होंने कहा... शोएब अख्तर. पहला टेस्ट खेल रहे सोहैल तनवीर और मोहम्मद समी ने मुे बढिया सपोर्ट दिया है और आगे भी यह जारी रहेगा 1...प्रेम.राज.राणा 1913वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications