सलमान का ..दीदार.. करने आए दर्शकों को महिमा के .दर्शन. हुए
नयी दिल्ली 01दिसम्बर .वार्ता. सुपरस्टार सलमान खान का आज यहां शिवाजी स्टेडियम में दीदार करने भारी संख्या में पहुंचे दर्शकों को उनके नहीं आने से काफी निराशा हुई1 लेकिन सलमान की जगह अभिनेत्री महिमा चौधरी की उपस्थिति ने दर्शकों को जरूर कुछ राहत दी1 मगर इससे शिवाजी स्टेडियम में फेले अफरातफरी के माहौल से खेल कुछ हद तक नजरअंदाज हो गया
शास्त्री हाकी टूर्नामेंट सोसायटी पिछले एक महीने से सलमान के आने की पुष्टि करने में जुटी हुई थी1 कल तक आयोजक दावा कर रहे थे कि सलमान आएंगे लेकिन सलमान ने आज आयोजकों को यह कहकर आने से इंकार कर दिया कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है और उनके गले में इंफेक्शन है
सलमान के यहां चार देशों के महिला हाकी टूर्नामेंट के शनिवार को उद्घाटन समारोह में आने की खबर से ही भारी संख्या में दर्शक शिवाजी स्टेडियम में उमड पडे थे1 लेकिन जब उन्हें सलमान के नहीं आने की खबर मिली तो उन्हें काफी निराशा हुई1 वैसे कई दर्शक तो शाम तक यही पूछते रह गए कि सलमान क्या हवाई अड्डे में या रास्ते में जाम में फंसे हुए हैं
सलामान तो उद्घाटन समारोह में नही आए लेकिन अभिनेत्री महिमा चौधरी ..चक दे इंडिया.. के माहौल में आकर्षण का केन्द्र बनने पहुंच गई1 अब स्टेडियम में यह हाल था कि लोगों की निगाहें भारत और मलेशिया के मैच पर कम महिमा पर ज्यादा थीं1 प्रेस बाक्स में पत्रकारों केलिए परेशानी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी क्योंकि ज्यादा से ज्यादा लोगों ने महिमा को नजदीक से देखने और उनके आटोग्राफ लेने केलिए अफरातफरी मचा दी थी जिससे मैच देख पाना ही मुश्किल काम हो गया था
हद तो उस समय हो गई जब महिमा दूसरे हाफ में मैच देखना छोड स्टेडियम से बाहर जाने के लिए सीढियों से उतर रही थी कि उसी समय मलेशिया ने भारत पर पहला गोल दाग दिया
राज.उप्रेती.रमेश1949वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications