Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैंपियंस ट्राफी में नीदरलैंड और जर्मनी का शानदार आगाज

कुआलालंपुर. 29 नवम्बर. वार्ता. गत चैंपियन नीदरलैंड ने राब रेकर्स के दो शानदार गोलों की मदद से आज यहां चैंपियंस ट्राफी हाकी टूर्नामेंट के उद्घाटन मैच में बि्रटेन को 4..0 से धुन दिया

नीदरलैंड ने मैच के दूसरे ही मिनट में बि्रटेन की सुस्ती का लाभ उठाते हुये बढत ले ली 1 हालांकि बि्रटेन को बराबरी का मौका मिला लेकिन उसके खिलाडी डच गोलकीपर गूस वोगल्स को नहीं छका पाये1 इसी दौरान एक पेनल्टी कार्नर भी बेकार हो गया

लेकिन नीदरलैंड ने दूसरे हाफ की शुरूआत में रोनाल्ड ब्राउर के गोल की मदद से स्कोर 2..0 कर दिया1 रेकर्स ने दो गोल करके मैच में अपनी टीम की जीत 4..0 से सुनिश्चित कर दी

इस बीच दिन के दूसरे मैच में गत उप विजेता जर्मनी ने पाकिस्तान को 5..2 के विशाल अंतर से हरा दिया1 हाफ टाइम तक जर्मनी ने 3..1 की बढत बना ली थी

हालांकि मैच में बढत पाकिस्तान ने हायिसल की थी लेकिन उसके बाद वह पूरी तरह खेल से बाहर नजर आया1 जर्मन खिलाडियों ने अपने हिसाब से मैच का रूख मोडते हुये हमेशा पाकिस्तान को परेशानी में डाले रखा1 दिन के अन्य मैचों में दक्षिण कोरिया ने स्पेन के साथ 2..2 से ड्रा खेला जबकि आस्ट्रेलिया ने मेजबान मलेशिया को 2..0 से हरा दिया1 प्रेम नंद2303 वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:08 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+