श्रीसंत और आर पी कोलकाता टेस्ट में नहीं खेलेंगे
नयी दिल्ली. 24 नवम्बर .वार्ता. पाकिस्तान के खिलाफ कोलकाता में खेले जाने वाले दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में भी भारतीय टीम को तेज गेंदबाज सांतकुमारन श्रीसंत और द्र प्रताप सिंह के बिना ही उतरना पडेगा1 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई . के सूत्रों ने कहा आर पी के पेट की नसों में खिंचाव है जबकि श्रीसंत के बाएं कंधे मेंे चोट है और इसे ठीक होने में समय लगेगा1 इसके कारण दोनों के 30 नवम्बर से पाकिस्तान के खिलाफ कोलकाता के इडेन गार्डेन मैदान में होने वाले दूसरे टेस्ट में खेलने की संभावना नहीं के बराबर है
श्रीसंत पाकिस्तान के खिलाफ जयपुर में खेले गए अंतिम एकदिवसीय मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान गिर गए थे. जिसके कारण उनके कंधे में चोट आई थी और उन्हें पहले टेस्ट मैच में शामिल नहीं किया गया
पाकिस्तान के खिलाफ अभी हाल में समाप्त हुए एकदिवसीय श्रृंखला के दौरान श्रीसंत और आर पी सिंह के चोटिल होकर टीम से बाहर होने के कारण मुनाफ पटेल और इशांत शर्मा को शामिल किया था1 मुनाफ को पहले टेस्ट के एकादश में शामिल किया गया है जबकि इशांत मुम्बई में रणजी मैच खेल रहे हैं1 अमित उप्रेती वीरेन्द्र142
वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications