लखनऊ में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एक और स्टेडियम ..मायावती
कानपुर 11 नवम्बर.वार्ता. उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने लखनऊ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एक और स्टेडियम तथा नोएडा मेंअत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ..स्पोट्र्स सिटी.. का निर्माण कराये जाने की आज यहां घोषणा की
भारत और पाकिस्तान के बीच यहां के ग्रीनपार्क मैदान में खेले गये वनडे मैच के बाद सुश्री मायावती ने पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में के.डी.सिंह बाबू स्टेडियम के अलावा अंतर्राष्ट्रीय स्तर के एक अन्य स्टेडियम का जल्द निर्माण कराया जाएगा1 उन्होंने कहा कि नोएडा में भी अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस ैस्पोट्र्स सिटी ै का निर्माण कराया जाएगा
इस अवसर पर सुश्री मायावती ने वामहस्त तेज गेंदबाज रूद्र प्रताप सिंह और लेग स्पिनर पीयूष चावला को खेल की दुनिया में बेहतरीन प्रदर्शन के जरिये उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिये ..मान्यवर कांशीराम खेल पुरस्कार.. से सम्मानित किया 1 रूद्र ने आज के मैच में भी 62 रन पर तीन विकेट लेकर भारत की जीत में अहम योगदान दिया जबकि चावला चोट के कारण फिलहाल टीम से बाहर हैं
इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री सतीश चन्द्र मिश्रऔर कैबिनेट सचिव शशांक शेखर सिंह भी उपस्थित थे
नरेन्द्र प्रेम राज मनोरंजन 1839 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications