स्टेन के कहर से तबाह हुआ न्यूजीलैंड
जोहानसबर्ग 09 नवंबर.रायटर. युवा गेंदबाज डेल स्टेन की अगुवायी में दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने पहले क्रिकेट टेस्ट मैच के दूसरे दिन आज यहां करिश्माई प्रदर्शन करते हुये न्यूजीलैंड की पहली पारी महज 118 रन पर समेटकर मैच में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है
चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका ने दो विकेट खोकर 63 रन बना लिये थे 1 इस तरह उसकी कुल बढत 181 रन की हो चुकी है और अभी उसके आठ विकेट शेष हैं
इससे पहले स्टेन ने 34 रन पर पांच विकेट लेने का धमाकेदार प्रदर्शन करते हुये मेहमान बल्लेबाजी का दिवाला निकाल दिया 1 मखाया एनतिनी ने 47 रन पर तीन और जैक्स कैलिस ने 11 रन पर दो विकेट लेकर उनका भरपूर साथ दिया
न्यूजीलैंड ने कल के स्कोर दो विकेट पर 42 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन थोडे ही देर बाद नाइट वाचमैन शेन बांड स्टेन क ी गेंद पर बोल्ड हो गये 1 उसके बाद सर्वाधिक अनुभवी किवी बल्लेबाज स्टीफन फ्लेमिंग भी 40 रन बनाकर एनतिनी की गेंद पर एबी डिविलियर्स को कैच थमाकर पैवेलियन लौट गये
प्रेम .प्रेम .1923जारी.रायटर.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications