एयर इंडिया ने ईस्ट बंगाल को हराया
मुंबई 17 दिसंबर . वार्ता . 1 परेश शिवलकर के 62 वें मिनट में किए गोल की बदौलत एयर इंडिया ने ईस्ट बंगाल को छठे राउंड के मैच में आज यहां 1..0 से हरा कर आई लीग फुटबाल चैम्पियनशिप में अपनी पहली जीत दर्ज की 1 ईस्ट बंगाल के हमलों में कोई जान नहीं दिखाई दी 1 उसके फारवडो के हर हमले को एयर इंडिया के बेखौफ रक्षकों निर्मल छेत्री और अमृतपाल सिंह ने बखूबी नाकाम कर दिया 1 पहले हाफ में दोनों टीमों के खिलाडी गोल करने के मौकों का इस्तेमाल करने में विफल रहे 1 लेकिन दूसरे हाफ में एयर इंडिया ने दबाव बढा दिया और 62 वें मिनट में उसे बढत लेने में सफलता मिल गई 1 बाक्स के सिरे की दाहिनी आेर से वी शेट्टी ने दूसरी तरफ खडे शिवलकर को क्रास पास थमाया 1 शिवलकर ने अपनी जोरदार किक से ईस्ट बंगाल के गोलची सुब्रत पाल को बेबस करते हुए गेंद को गोल में पहुंचा दिया 1 इसके बाद एयर इंडिया के खिलाडियों ने अंत तक अपनी बढत की हिफाजत की और तीन बार के राष्ट्रीय लीग चैम्पियन ईस्ट बंगाल को हराने में कामयाब रहे 1 पार्थिव लखमी2210वार्ता..
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications