गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में सुधार होगा भारत का लक्ष्य
कानपुर . 10 नवंबर .वार्ता. भारत मोहाली में पाकिस्तान के खिलाफ जिस तरह दूसरा एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच अपनी अनुशासनहीन गेंदबाजी और खराब क्षेत्ररक्षण के कारण हारा था निश्चित तौर पर वह रविवार को यहां ग्रीनपार्क में होने वाले तीसरे वनडे में इन गलतियों को दोहराना नहीं चाहेगा और उसका लक्ष्य होगा कि वह बेहतर प्रदर्शन कर शंृखला में बढत हासिल करे
भारत ने मोहाली में सीरीज में 2..0 की बढत बनाने का अच्छा मौका अपनी गलतियों से गंवाया था जबकि पाकिस्तानी टीम ने ज्यादा संयम के साथ खेलते हुए 322 रन के मुश्किल लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर अपना मनोबल कहीं ऊंचा कर लिया है और अब वह तीसरे वनडे में दोगुने उत्साह के साथ उतरेगा 1 मोहाली वनडे फतह करने वाली पाकिस्तानी टीम के हौसले इस समय बुलंद हो चुके हैं और वह कानपुर में बढत हासिल कर भारत को दबाव में लाना चाहेगा
पिछली बार वर्ष 2005 में दोनों टीमें आपस में भिडी थी जिसमें पाकिस्तान ने भारत को आसानी से पांच विकेट से हरा दिया था 1 शाहिद आफरीदी ने इस मैच में 45 गेंदों में शतक ठोंका था 1जो वनडे मैचों का दूसरा सबसे तेज शतक था
इधर महेन्द्र सिंह धोनी के धुरंधर इस मुकाबले को हरहाल में जीतना चाहेंगे ताकि दबाव पाकिस्तान पर आ सके 1 हालांकि इसके लिए भारत को गेंदबाजी विभाग में काफी मेहनत करने की जरूरत होगी 1 भारतीय गेंदबाज यहां मोहाली में की गई गलतियों को नहीं दोहराना चाहेंगे 1 साथ ही उन्हें अतिरिक्त रनोंपर भी लगाम लगाने की जरूरत होगी1 सत्यकाम राज रामलाल1613जारी.वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications