युवा एथलीट .की गोली मारकर हत्या
इलाहाबाद.09 नवम्बर.वार्ता. उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद शहर के कोतवाली क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर के एथलीट शरद चौधरी .19. कीकल देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई
पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि शरद दीपावली के मौके परएक दोस्त के साथ अपने घर मुरादाबाद जा रहा था1 अपना मोबाइल घर में भूल जाने पर वह अपने मित्र को स्टेशन पर छोड़कर घर वापस गया
रास्ते में सी.ए.बी. इण्टर कॉलेज के पास मोटरसाइकिल सवार युवकों सेउसकी कहासुनी हो गई बात बढ़ने पर उन युवकों में से एक ने शरद कोगोली मार दी जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई1 इस सिलसिले मेंमामला दर्ज करके पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है
शरद ने अखिल भारतीय अन्तर्विश्वविद्यालय स्तरीय डिस्कस थ्रोप्रतियोगिता में राष्ट्रीय रिकॉड बनाया था1 मदन मोहन मालवीय स्टेडियम के हास्टल में रह रहे शरद को कुछ समय पहले ही रेलवे में नौकरी मिली थी
सलीम . प्रेम .प्रेम .195
वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications