मडगाव 16 दिसंबर .वार्ता. मोहन बागान ने दस खिलाडियों से खेलने के बावजूद आज यहां डूरंड कप चैंपियन चर्चिल ब्रदर्स को आेएनजीसी आई..लीग फुटबाल चैंपियनशिप के छठे दौर के मुकाबले में दो..दो की बराबरी पर रोक दिया
मैच के सभी चार गोल खेल के दूसरे हाफ में हुए1 धर्मवीर सिंह ने 47वें मिनट में और बाइचुंग भूटिया ने 70वें मिनट में बागान के लिए गोल किया जबकि उदाफे आेकोली ने 67वें और मबोयो आयोमी ने 71वें मिनट में चर्चिल ब्रदर्स के लिए गोल किए
तेज रफ्तार से खेले गए इस मुकाबले में दोनों टीमों ने एक दूसरे पर कई हमले बोले लेकिन पहले 45 मिनट किसी को भी सफलता नहीं मिली
मबोयो को मैन आफ द मैच घोषति किया गया1 चर्चिल ब्रदर्स के इस ड्रा मैच के बाद छह मुकाबलों में दस अंक हैं जबकि बागान इतने ही मैच खेलकर सिर्फ पांच अंक जुटा सका है
उप्रेती.प्रकाश लखमी1927वार्ता