कृष्णन और गावस्कर को लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार
चेन्नई. 12 दिसंबर .वार्ता. भारत के पूर्व टेनिस खिलाडी रामनाथन कृष्णन और पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर को आज मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में एशियन स्पोट्र्स प्रेस यूनियन .एएसपीयू. के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार के लिए चुना गया
एएसपीयू की यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि मलेशिया के बैडमिंटन खिलाडी दातो एडी चूंग को भी लाइफटाइम अवार्ड के लिए चुना गया है
पहले एशियन स्पोट्र्समैन अवार्ड .2006. के लिए चीन के बाधा दौड धावक और एथेंस आेलंपिक के हीरो लियू यिांग को तथा एशियन स्पोट्र्सवीमैन अवार्ड के लिए स्कवैश खिलाडी निकोल डेविड को नामित किया गया है
किसी जमाने में भारत के टेनिस सनसनी रहे कृष्णन विंबलडन के एकल सेमीफाइनल में स्थान बनाने वाले पहले एशियाई खिलाडी थे1 उन्होंने विंबलडन जूनियर. लंदन ग्रास कोर्ट चैंपियनशिप. अमरीकन हार्ड कोर्ट चैंपियनशिप और एशियन लान टेनिस सिंगल्स में जीत हासिल की थी
कृष्णन को वर्ष 1959 में एक बार विश्व रेंकिंग में तीसरी वरीयता दी गई थी1 टेनिस में उल्लेखनीय योगदान के लिए वर्ष 1966 में उन्हें हेल्म्स वल्र्ड ट्राफी से नवाजा गया था
प्रकाश . पार्थिव प्रेम .1606वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications