लाहौर 12 दिसंबर .वार्ता. पाकिस्तान के कराची में नौवां एशिया क्रिकेट कप अब अगले वर्ष जून में खेला जाएगा1 पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड .पीसीबी. के मुख्य परिचालन अधिकारी शफकत नगमी ने यहां बताया कि इस सप्ताह के शुरू के नई दिल्ली में हुई एशिया क्रिकेट परिषद .एसीसी. की कार्यकारी बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया गया
उल्लेखनीय है कि यह एशिया क्रिकेट कप अगले वर्ष अप्रैल में खेला जाना था लेकिन उस दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड .बीसीसीआई. की इंडियन प्रीमियर लीग .आईपीएल. के मैच भी खेले जाने हैं1 यही कारण है कि एशिया क्रिकेट कप को अप्रैल के बजाय जून में आयोजित करने का फैसला किया गया
एशिया क्रिकेट कप में गत चैंपियन श्रीलंका. भारत. पाकिस्तान और बंगलादेश के अलावा हांगकांग और संयुक्त अरब अमीरात की टीमें भी भाग लेंगी1 वर्ष 2004 में हुए पिछले एशिया क्रिकेट कप में श्रीलंका ने कोलंबो में हुए फाइनल में भारत को हराया था
प्रकाश.पार्थिवुसुनील1627वार्ता