जैक्स के शतक से आस्ट्रेलिया मजबूत
बि्रसबेन. 08 नवंबर .वार्ता. आेपनर फिल जैक्स की जीवट भरी शतकीय पारी की मदद से आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के शुआती दिन आज यहां तीन विकेट पर 242 रन बना लिए1 जैक्स अपनी समूची पारी में खास कर आफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की गेंदों पर बेतरह परेशान रहे1 लेकिन वह मोर्चा संभाले रहे और मुरलीधरन का ही शिकार बनने से पहले उन्होंने 196 गेंदों पर 13 चौकों के साथ 100 रन बनाए1 मुरलीधरन ने आस्ट्रेलिया के कप्तान रिकी पोंटिंग को भी आउट किया1 अब वह आस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर शेन वार्न के 708 टेस्ट शिकार के रिकार्ड से सिर्फ छह विकेट पीछे रह गए हैं1 गाबा में खराब रोशनी के कारण दिन का खेल 75 मिनट की देरी से शुरू हुआ1 श्रीलंका के कप्तान माहेला जयवर्द्धने का टास जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला गलत साबित हुआ और उनके गेंदबाजों को सफलता के लिए काफी संघर्ष करना पडा1 जैक्स और मैथ्यू हेडन ने मेजबान टीम को बेहतरीन शुआत देते हुए 69 रन जोडे1 हेडन को मुरलीधरन ने चामिंडा वास की गेंद पर अपने पीछे की आेर दौड लगाते हुए वाइड लांग आफ में लपका
पार्थिव सत्यकामवीरेन्द्र1516जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications