युवराज का कैच छोड़ना महंगा पडा ... मलिक
कानपुर 11 नवम्बर.वार्ता. पाकिस्तान के कप्तान शोएब मलिक ने आज भारत के खिलाफ वनडे मैच में हार के बाद कहा कि भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह का कैच छोडना उनकी टीम के लिये काफी नुकसानदेह साबित हुआ
मैच की समाप्ति के बाद पत्रकारों से बातचीत में मलिक ने कहा कि भारतीय पारी में करीब 28 आेवरों तक पाकिस्तानी टीम की मैच पर पकड़़ मजबूत थी लेकिन युवराज का कैच छूटने के बाद उनकी भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के साथ शतकीय सोदारी मैच का ..टनिग प्वाइंट.. बन गई
उन्होंने कहा कि ग्रीनपार्क के विकेट पर उन्हें भारत की आेर से 250 रनों से अधिक का लक्ष्य नहीं मिलने की उम्मीद थी लेकिन पाकिस्तानी खिलाडियों द्वारा कुछ कैच छोडना हार का मुख्य कारण साबित हुआ और भारत 294 रनों का विशाल स्कोर बनाने में कामयाब हो गया
गौरतलब है कि युवराज ने इस जीवनदान का लाभ उठाते हुये 77 रनों की उपयोगी पारी खेली और वह ..मैन आफ द मैच.. भी चुने गए
टास जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी के लिये आमंत्रित करने के फैसले पर उठाए जा रहे सवालों का जवाब देते हुए पाकिस्तानी कप्तान ने कहा कि विकेट की स्थिति देखकर धोनी ने उनसे कहा था कि अगर वह टास जीतते तो वह भी पहले क्षेत्ररक्षण करने का ही निर्णय लेते
नरेन्द्र प्रेम मनोरंजन 1947 जारी.वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications