......
मेहमान टीम का यह विकेट 64 के स्कोर पर गिरने के साथ ही वह संकट में फंस चुका था 1 इसके बाद पारी को संभालने की उम्मीद स्काट स्टायरिस तथा आर टेलर से थी लेकिन वे दोनों भी क्रमश: 11 और 15 रन बनाकर कैलिस के शिकार बन गये 1 न्यूजीलैंड का छठा विकेट 84 के स्कोर पर गिरने के साथ ही उसका पतन नजदीक नजर आने लगा था
स्टेन ने बाकी चार में से तीन विकेट जल्दी..जल्दी निपटाकर न्यूजीलैंड की पारी को 118 रन पर समेट दिया 1 इस तरह दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी के आधार पर एक बडी बढत हासिल हो गयी 1 मेजबान टीम ने पहली पारी में 226 रन बनाये थे
दक्षिण अफ्रीका की दूसरी पारी की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज हर्शेल गिब्स केवल आठ रन बनाकर तीसरे ही आेवर में तूफानी गेंदबाज बांड के शिकार बन गये 1 आठवें आेवर में कप्तान ग्रीम स्मिथ भी क्रिस मार्टिन की तेजी पर परास्त होकर बोल्ड हो गये 1 वह केवल नौ रन बना सके
लेकिन हाशिम अमला और कैलिस ने संभलकर बल्लेबाजी करते हुये टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया और चायकाल तक स्कोर दो विकेट पर 63 रन तक पहुंचा दिया 1 उस समय अमला 32 और कैलिस 14 रन बनाकर खेल रहे थे
प्रेम .प्रेम .1924रायटर.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications