टीम इंडिया सीरीज में जोरदार वापसी करेगी.. राजपूत
कानपुर. 10 नवंबर.वार्ता. भारतीय क्रिकेट टीम के मैनेजर लालचंद राजपूत ने मोहाली वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ मिली पराजय को महज एक खराब दिन बताते हुये आज उम्मीद जतायी कि .टीम इंडिया. रविवार को यहां होने वाले तीसरे वनडे मैच को जीतकर सीरीज में 2..1 की बढत लेने में सफल रहेगी
राजपूत ने कानपुर वनडे की पूर्व संध्या पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह मैच उनकी टीम के लिए काफी अहम है 1 उन्होंने कहा... मुे पूरी उम्मीद है कि भारत वापसी करने में सफल रहेगा और यह मैच जीतेगा 1 हमने मुश्किल पलों में हमेशा बढिया प्रदर्शन किया है 1... पांच वनडे मैचों की सीरीज में दोनों ही टीमें एक..एक मैच जीत चुक ी हैं
मोहाली वनडे में 321 रन का विशाल स्कोर खडा करने के बावजूद गेंदबाजी की नाकामी से मैच हारने के बारे में पूछे जाने पर राजपूत ने कहा... ऐसा नहीं है कि हमारे गेंदबाज खराब गेंदबाजी कर रहे थे 1 यह हमारे कुछ खराब दिनों में एक था .जब हमारे गेंदबाज पाकिस्तानी पारी के बीच में विकेट नहीं ले सके 1बहरहाल हमें इस मैच को जीतने के लिए पाकिस्तान को श्रेय देना चाहिए 1... उन्होंने कहा कि कानपुर वनडे के पहले नेट प्रैक्टिस न.न कर पाने का टीम के प्रदर्शन पर कोई असर नहीं पडेगा 1 उन्होंने कहा ...दीवाली के कारण मोहाली स्टेडियम के ग्राउंड स्टाफ ने शुक्रवार को छुट्टी ले ली थी जिसकी वजह से अभ्यास नहीं हो सका 1 इसके अलावा हम यहां पर भी आज शाम ही पहुंच सके हैं 1... प्रेम.ति्रपाठी2319जारी.वार्ता .
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications