पाकिस्तानी टीम ने मांगा अतिरिक्त विकेटकीपर
लखनऊ 11 नवम्बर.वार्ता. पाकिस्तानी टीम ने विकेटकीपर कामरान अकमल की उंगली में चोट के कारण अपने क्रिकेट बोर्ड से मौजूदा भारत दौरे के लिये अतिरिक्त विकेटकीपर की मांग की है
पाकिस्तानी टीम के मीडिया समन्वयक जावेद अख्तर ने आज रात यहां संवाददाताओं से कहा.. हमने पाकिस्तानी क्रिकेट बोर्ड .पीसीबी. से जल्द से जल्द दूसरा विकेटकीपर भेजने का आग्रह किया है1. उन्होंने कहा कि अकमल कानपुर में तीसरे वनडे में चोटिल उंगली के साथ खेले थे जिससे उनकी चोट और गहरी हो गयी है
अख्तर ने कहा कि दूसरे विकेटकीपर को भेजने के बारे में पीसीबी फैसला करेगा लेकिन उन्होंने साथ ही कहा कि नया विकेटकीपर ग्वालियर में अगले मुकाबले से पहले उपलब्ध होगा
इस बीच पीसीबी के प्रवक्ता ने कराची में बताया कि युवा विकेटकीपर सरफराज अहमद को भारत भेजा जा रहा है1 सरफराज ने गत वर्ष आईसीसी युवा विश्व कप में अपने नेतृत्व में पाकिस्तान को खिताब दिलाया था
मुख्य चयनकर्ता सलाहुद्दीन अहमद ने कहा कि सरफराज को चुना गया है और वह मंगलवार तक टीम के साथ जुड जाएंगे
राज मनोरंजन 2315 वार्ता.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications