खेल. क्रिकेट भारत पूर्वावलोकन तीन बेंगलूर
बेंगलूर की पिच टेस्ट मैचों के लिए एकदम फिट है1 इसमें शुआती तीन दिन उछाल की वजह से स्ट्रोक लगाना आसान होगा1 लेकिन बाद के दो दिनों में स्पिनरों का पलडा भारी हो सकता है1 क्यूरेटर नारायण राजू ने कहा .. बादल छाए रहे तो तेज गेंदबाजों के लिए काम आसान होगा1 लेकिन बल्लेबाज संयम से खेलें तो अच्छे स्ट्रोक लगा सकते हैं1 मैच में आखिरी दो दिन स्पिनर पिच से घुमाव की उम्मीद कर सकते हैं1.. भारत ने बेशक पहला टेस्ट जीत शृंखला में बढत बना ली है1 लेकिन पाकिस्तान के खिलाडियों ने जिस जीवट के साथ खेलते हुए दूसरा टेस्ट ड्रा कराया उससे उनके हौसले में काफी इजाफा हुआ है1 फिर भी स्टार बल्लेबाजों के फार्म में रहते मैच में भारत का पलडा कुछ भारी नजर आता है1 37 साल के कुंबले को कप्तानी दिवाली के तोहफे में मिली है1 उन्हें उम्मीद होगी की अपने शहर में वह कप्तान के रूप में पहली शृंखला विजय दर्ज करेंगे1 अगर भारत शृंखला जीतने में कामयाब रहता है तो कठिन आस्ट्रेलिया दौरे से पहले खिलाडियों की हौसला आफजाई होगी1 आेपनर वसीम जाफर इस शृंखला में एक दोहरा शतक और दो अर्द्धशतक लगा चुके हैं1 वी वी एस लक्ष्मण . सौरभ गांगुली और धोनी ने भी अच्छे फार्म का प्रदर्शन किया है
पार्थिव सत्यकाम वीरेन्द्र1548 जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications