नई दिल्ली. 16 दिसंबर .वार्ता. पांचवी वरीयता प्राप्त और अंडर..9 चैंपियन गुजरात के फेनिल शाह को यहां चल रही 21वीं राष्ट्रीय अंडर.. 13 पाश्र्वनाथ शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दौर में आज निचली वरीयता प्राप्त तमिलनाडु के रामलिंगम कार्तिक के साथ ड्रा खेलने पर मजबूर होना पडा
उधर उच्च वरीयता प्राप्त महाराष्ट्र के विदित संतोष गुजराती को गुजरात के कर्म पांड्या को हराने के लिए काफी पसीना बहाना पडा1 पूर्व विश्व अंडर..12 चैंपियन तमिलनाडु के नारायण श्रीनाथ ने केरल के इत्तायारा पाल वेदेसेरी को मात्र 38 चालों में आसानी से परास्त कर दिया
स्थानीय खिलाडी वैभव सूरी नेारखंड के सैकत दत्ता को हराकर प्रतियोगिता में अपनी दूसरी जीत दर्ज की1 पहले दौर में ड्रा खेलने वाले विश्व अंडर..10 के कांस्य पदक विजेता पि्रंस बजाज ने दूसरे दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए दिल्ली के यशवंत श्रीवास्तव को हराया
प्रकाश उप्रेती लखमी1830वार्ता