पंकज के स्वागत में जुटे हैं गांव के साथी
सुल्तानपुर 13 दिसम्बर.वार्ता. आस्ट्रेलिया दौरे पर जा रही भारतीयक्रिकेट टीम में चयनित अमेठी के गौरीगंज निवासी पंकज सिंह के शुक्रवार को अपने गांव बेहटा आने की खबर सुनकर पूरा इलाका स्वागत की तैयारी मेंं जुट गया है
पंकज के युवा साथी एवं समर्थक बैण्डबाजे व गुलाल के साथ स्वागत की तैयारी में जुट गए हैं1 इस बडी उपलब्धि के बाद पंकज के घर आने का उनके माता..पिता सहित परिजनों को भी बडी ही बेसब्री से इन्तजार है
पंकज के पिता सुखराज सिंह ने कहा.. आस्ट्रेलिया खेलने जाने केपहले गांव के बडे..बुर्जुगों का आशीर्वाद ले लेगा तो उसे और भारतीय टीम को अच्छी सफलता मिलेगी1.. उन्होंने कहा कि पंकज के इस मुकाम पर पहुंचने की कल्पना भी उन्होंने नहीं की थी लेकिन पंकज ने अपनी मेहनत से उनका ही नहीं .सभी अमेठीवासियों व जनपदवासियों का नाम रोशन किया है
इस बीच पंकज के शुक्रवार को घर आने की सूचना पाकर उनके साथबचपन में खेलने वाले साथियों और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है
गांव के युवक पंकज के स्वागत के लिए आज दिन भर तैयारियों में जुटेरहे1 सं. प्रेम नंद2055 जारी.वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications