हिमांशु ड्रा के साथ शीर्ष पर कायम
नयी दिल्ली 06 दिसंबर .वार्ता. इंटरनेशनल मास्टर.आईएम. हिमांशु शर्मा ने आज यहां आई एम अरुण प्रसाद के बाजी ड्रा कर राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप के छठे राउंड में 5.5 अंकों के साथ शीर्ष पर बने हुए हैं
इस नीरस बाजी में दोनों खिलाडियों ने संभलकर खेलना मुनासिब समा और 22 चालों के बाद दोनों खिलाडी अंक बांटने पर सहमत हो गए1 अब हिमांशु के इस ड्रा से 5.5 अंक हो गए है और वह दूसरे स्थान पर चल रहे प्रतियोगियों से आधे अंक की बढत बनाए हुए हैं
एक अन्य बाजी में ग्रैंडमास्टर परिमार्जन नेगी इंटरनेशनल मास्टर विक्रमादित्य कांबली के खिलाफ बडी मुश्किल से बाजी ड्रा करा सके और पांच अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं1 कांबली ने सफेद मोहरों से खेलते हुए नेगी के किले में सेंधामारी कर डाली और उन्हें बैकफुट पर धकेल दिया लेकिन अंत में दोनों खिलाडी अंक बांटने पर सहमत हो गए
उधर शीर्ष वरीयता प्राप्त सूर्य शेखर गांगुली बंगलादेश के ग्रैंडमास्टर रीफात सत्तार को हराकर चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं1 आस्ट्रेलिया के इंटरनेशनल मास्टर एलेक्स होल ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए तीसरी वरीयता प्राप्त अभिजीत कुंटे के साथ 81 चालों के बाद बाजी ड्रा खेली1 अब कुल 13 खिलाडियों के पांच अंक हैं वे संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर चल रहें हैं
सत्यकाम जगबीर2118वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications