अय्यर ने बडे खेल आयोजनों के समर्थकों को आडे हाथों लिया
नयी दिल्ली. 03 दिसंबर .वार्ता. केन्द्रीय खेल मंत्री मणि शंकर अय्यर ने बडे खेल आयोजनों पर भारी भरकम राशि खर्च करने की वकालत करने वालों को एक बार फिर आडे हाथों लिया है
उल्लेखनीय है कि भारत वर्ष 2010 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी कर रहा है1 साथ ही भारत की आेर से एशियाई खेलों तथा आेलंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भी दावा पेश किया गया था
इसी संदर्भ में श्री अय्यर ने कल रात यहां पाश्र्वनाथ राष्ट्रमंडल शतरंज प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा ..हम बडे खेल आयोजनों पर भारी भरकम राशि खर्च कर रहे हैं लेकिन ग्रामीण स्तर पर स्कूलों में आधारभूत खेल सुविधाओं के लिए हमारे पास पैसा नहीं है1.. श्री अय्यर पहले भी कई बार राष्ट्रमंडल जैसे बडे खेलों आयोजनों की मेजबानी पर नाखुशी जाहिर कर चुके हैं1 उनकी भारतीय आेलंपिक संघ .आईआेए. और उससे मान्यता प्राप्त खेल परिसंघों से भी डपें हो चुकी है1 दरअसल उनके मंत्रालय ने राष्ट्रीय खेल नीति का एक मसौदा तैयार किया है जिसमें देश की सभी खेल संस्थाओं पर नजर रखने के लिए एक नियामक के गठन का प्रस्ताव है
दक्षिण कोरिया के इंचिआेन में जब वर्ष 2014 में एशियाई खेलों की मेजबानी के लिए भारत की दावेदारी को खारिज किया गया तो उस समय आईआेए के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी ने इसका ठीकरा श्री अय्यर के सिर फोडा था
प्रकाश राज वीरेन्द्र1515 जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications