पुणे 02 दिसंबर . वार्ता . 1 केन्या के फिलिप मेकेयू मुइया ने 42.195 किलोमीटर की दूरी दो घंटे 17 मिनट और 32 सेकंड में पूरी कर आज यहां वोडाफोन अंतर्राष्ट्रीय मैराथन में पुषों का खिताब जीत लिया 1 सिडनी मैराथन में दूसरे नंबर पर रहे मुइया ने शुआत से ही बढत बना ली और अपने प्रतिद्वंद्वियों को आगे बढने का कोई मौका नहीं दिया 1 वह दो घंटा 15 मिनट का अपना सर्वश्रेष्ठ समय नहीं निकाल पाने के बावजूद रेस आसानी से जीतने में कामयाब रहे 1 महिलाओं का 21 किलोमीटर का हाफ मैराथन इथियोपिया की रोमन गेब्रे गिसेस ने 39 मिनट 36 सेकंड के समय के साथ जीता 1 मुख्य मैराथन में 14 देशों के 72 धावकों ने हिस्सा लिया 1 भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावसकर और सिने स्टार सलमान खान ने भारतीय आेलंपिक संघ के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी की मौजूदगी में रेस कोंडी दिखाई 1 पार्थिव सत्यकाम लखमी1643वार्ता