IND vs ENG T20I: सूर्यकुमार यादव, तेवतिया, ईशान को मिली सचिन तेंदुलकर से बधाई
नई दिल्लीः यह समय भारत के युवा खिलाड़ियों को बधाई देने का है जिनकी मेहनत रंग लाई है। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए आईपीएल में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले सितारों का चयन हुआ है।
भारत के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने इन युवा भारतीय क्रिकेटरों को बधाई दी है। ये खिलाड़ी हैं- सूर्यकुमार यादव, इशान किशन और राहुल तेवतिया पहली बार भारत के लिए खेलने पर बधाई दी। सचिन ने वरुण चक्रवर्ती के लिए भी अपनी विश दी। वरुण का चयन पहले भी हो चुका है लेकिन पहले ऑस्ट्रेलिया में टी 20 टीम के लिए खेलने से पहले ही वे कंधे की चोट के कारण बाहर हो गए।
भारत बनाम इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए युवाओं का चयन-
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ आगामी 5 मैचों की T20I श्रृंखला के लिए 19-सदस्यीय टीम की घोषणा की।भारत और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला 24 फरवरी होगा। इस सीरीज के बाद ही भारत टी20 मुकाबले खेलेगा। यह सीरीज 12 मार्च से शुरू हो रही है। सूर्यकुमार यादव, इशान किशन और राजस्थान रॉयल के ऑलराउंडर राहुल तेवतिया ने भी अगले महीने T20I श्रृंखला के लिए पहली कॉल अर्जित की।
सचिन ने दिल से बधाईयां देते हुए लिखा- "ईशान किशन, राहुल तेवतिया, सूर्या कुमार को उनके डेब्यू कॉल के लिए दिली बधाईयां, और वरुण चक्रवर्ती को भी बधाई जो ऑस्ट्रेलिया में खेलना मिस कर गए थे।
"भारत के लिए खेलना किसी भी क्रिकेटर के लिए सबसे सम्मान की बात होती है।
"आप सभी के लिए बहुत सफलता की शुभकामनाएं करता हूं।"
बुमराह को इस सीरीज के लिए रेस्ट दिया गया है जबकि आईपीएल में काफी समय तक नहीं खेल पाए भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है। उनको जांघ में चोट लगी थी, साथ ही मनीष पांडे, रविंद्र जडेजा, संजू सैमसन और मयंक अग्रवाल को भी नहीं चुना गया है। ये सभी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए चयनित थे। कुलदीप यादव तक को जगह नहीं मिली।
इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिये भारतीय टीम:
विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), केएल राहुल, शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, ऋषभ पंत (विकेटकीपर बल्लेबाज), ईशान किशन (विकेटकीपर बल्लेबाज), युजवेंद्र चहल, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, टी नटराजन, भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, नवदीप सैनी और शार्दुल ठाकुर।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

